फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet 2022 Government approves logistics policy infrastructure will increase for export

Uttarakhand Cabinet 2022: सरकार ने लॉजिस्टिक नीति को दी मंजूरी, निर्यात के लिए बढ़ेगी बुनियादी सुविधाएं

Thu, 13 Oct 2022 05:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Oct 2022 05:03 PM IST
सार

प्रदेश की पहली लॉजिस्टिक नीति लागू होने से निर्यातकों को बुनियादी सुविधाएं मिलेगी। नीति में आंतरिक परिवहन प्रणाली, बिजली लाइन, संचार सुविधा, पानी, सीवरेज, फायर, पार्किंग, वेइंग ब्रिज, चिकित्सा केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए 20 प्रतिशत और ग्रीन लॉजिस्टिक के लिए 20 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet 2022 Government approves logistics policy infrastructure will increase for export
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने लॉजिस्टिक नीति को मंजूरी दे दी है। नीति में निर्यात के लिए बुनियादी सुविधाएं बढ़ाकर माल परिवहन लागत को कम किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में लॉजिस्टिक पार्क, इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी), वेयर हाउस, ट्रक टर्मिनल, कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी। 

विज्ञापन


प्रदेश की पहली लॉजिस्टिक नीति लागू होने से निर्यातकों को बुनियादी सुविधाएं मिलेगी। इससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। नीति में सरकार ने लॉजिस्टिक पार्क व आईसीडी बनाने के लिए 50 करोड़ तक परियोजना पर आठ करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा 50 से 150 करोड़ तक की परियोजना पर 24 करोड़ और 150 करोड़ से अधिक की परियोजना पर 32 करोड़ की सब्सिडी मिलेगी। 
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में वेयर हाउस पर 2.5 करोड़ और मैदानी क्षेत्रों में पांच करोड़ के निवेश पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। माल वाहक वाहनों की पार्किंग के लिए ट्रक टर्मिनल बनाने के लिए 20 प्रतिशत और पांच हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए 15 प्रतिशत की सब्सिडी का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा माल परिवहन के लिए यदि कोई व्यक्ति कम से कम तीन ट्रक खरीदता है तो अधिकतम 10 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। नीति में आंतरिक परिवहन प्रणाली, बिजली लाइन, संचार सुविधा, पानी, सीवरेज, फायर, पार्किंग, वेइंग ब्रिज, चिकित्सा केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए 20 प्रतिशत और ग्रीन लॉजिस्टिक के लिए 20 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: प्रदेश मंत्रिमंडल ने दी बड़ी राहत, अब घर बनाने को मिलेंगे एक लाख तीस हजार रुपये

प्रदेश में वर्षवार निर्यात की स्थिति
वर्ष               कुल निर्यात (धनराशि करोड़ में)
2016-17       6011
2017-18       9389
2018-19       16285
2019-20       16971
2020-21 दिसंबर तक 10579

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed