फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand buses siezed in up.

अब तक घर नहीं लौटीं उत्तराखंड की बसें

Sat, 13 Sep 2014 05:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Sep 2014 05:42 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand buses siezed in up.

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बीच बसों के फेरे पर शुरू हुआ विवाद अब कुछ थमने की उम्मीद है। शासन के हस्तक्षेप के बाद उत्तराखंड परिवहन विभाग ने यूपी की सीज की गई सभी 17 बसों को छोड़ दिया है लेकिन उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार देर शाम तक उत्तराखंड की 78 बसों को नहीं छोड़ा गया था।

विवाद मंगलवार रात शुरू हुआ था, जब संभागीय परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने यूपी बार्डर से लगे आशारोड़ी चेकपोस्ट पर यूपी रोडवेज बसों की चेकिंग शुरू की। मालूम हुआ कि यूपी के विभिन्न डिपो की कई बसें बिना परमिट के ही दून आईएसबीटी से चलाई जा रही थीं।

इसके अलावा यूपी की बसों के उत्तराखंड परिवहन निगम से हुए समझौते में तय संख्या से अधिक फेरे लगाने की बात भी सामने आई। इस पर उत्तराखंड ने यूपी की 17 बसों को सीज कर लिया। उधर, जानकारी मिलते ही यूपी में भी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की चेकिंग शुरू हो गई। यूपी ने उत्तराखंड की 78 बसें सीज कर दीं।

विज्ञापन

उत्तराखंड ने छोड़ी यूपी की सभी बसें

uttarakhand buses siezed in up.

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड शासन ने निगम प्रबंधन को विवाद निपटाने के निर्देश दिए। उसके बाद उत्तराखंड परिवहन विभाग ने यूपी की सभी 17 बसें छोड़ दी जबकि यूपी ने शुक्रवार तक भी बसों को नहीं छोड़ा।

दिल्ली के लिए बसों का टोटा
एक साथ उत्तराखंड की 78 बसों के सीज होने से दून से दिल्ली जाने वाली बसों का टोटा हो गया है। शुक्रवार को यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आईएसबीटी में यात्रियों को उत्तराखंड रोडवेज की बसें भी कम मिली और उप्र की सेवाएं कम होने से परेशानी बढ़ी रही।

मंत्री ने ली क्लास
दो राज्यों के बीच बस संचालन के विवाद में शुक्रवार को परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश ने रोडवेज अधिकारियों संग बैठक की। यमुना कालोनी स्थित आवास में मंत्री ने कहा कि 11 साल बाद भी दोनों राज्य एक ठोस समझौता नहीं कर सके। उन्होंने जल्द से जल्द फेरे तय करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed