फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board revised exams program announced

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम घोषित

Sat, 06 Jun 2020 09:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board revised exams program announced
परीक्षा - फोटो : पेक्सेल्स
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने शनिवार को बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। प्रदेश में लॉकडाउन के चलते बोर्ड की मार्च में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक 20 जून को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक गणित की परीक्षा होगी। इसी दिन दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इंटरमीडिएट की संस्कृत, उर्दू और पंजाबी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


22 जून को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हाई स्कूल की उर्दू एवं इसी दिन दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान, कृषि, गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र, कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 23 जून मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हाईस्कूल की पंजाबी, बंगाली और संस्कृत की परीक्षा होगी। इसी दिन दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इंटरमीडिएट की भूगोल और भूगर्भ विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed