UK Board Result 2023: इस बार 10वीं का 85.17% और 80.98 फीसदी रहा 12वीं का परीक्षा परिणाम
Uttarakhand Board 10th-12th Result 2023 Update: इस साल उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षाओं के लिए 1253 केंद्र बनाए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल बृहस्पतिवार सुबह जारी हो गया है। हाईस्कूल परीक्षा में इस बार टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। इंटरमीडिएट में जसपुर उधमसिंह नगर की तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस बार हाईस्कूल का परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत व जबकि इंटरमीडिएट का 80.98 प्रतिशत रहा है।
बोर्ड सभागार में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने रिजल्ट जारी किया। इस साल उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। दोनों परीक्षाओं के लिए 1253 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में हाईस्कूल के 1,32,115 जबकि इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 दिन चला। परीक्षा परिणाम जारी होने के दौरान परिषद की सचिव नीता तिवारी, अपर सचिव एमसी पाठक, अपर सचिव बीएमएस रावत, उपसचिव सीपी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
12वीं में कम रहा इस पर परीक्षा परिणाम
10वीं का रिजल्ट गत वर्ष 77.47 प्रतिशत रहा था। जबकि इस वर्ष 85.17 फीसदी रहा। वहीं, 12वीं का रिजल्ट गत वर्ष 82.63 प्रतिशत रहा था। जबकि इस वर्ष 80.98 फीसदी रहा।
10वीं में नैनीताल और 12वीं में यूएसनगर रहा फिसड्डी
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में नैनीताल और 12वी के परीक्षाफल में ऊधमसिंह नगर फिसड्डी रहा है। हाईस्कूल में नैनीताल जिले का सबसे खराब 81.35 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। जबकि ऊधमसिंह नगर का 82.82, बागेश्वर का 91.61, अल्मोड़ा का 88.78, चंपावत का 87.08, पिथौरागढ़ का 88.81, रुद्रप्रयाग का 91.67, चमोली का 90.60, पौड़ी का 84.44, टिहरी का 82.25, उत्तरकाशी का 83.84, देहरादून का 83.72 और हरिद्वार जिले का 85.81 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। वहीं 12वीं में ऊधमसिंह नगर जिले का सबसे खराब 78.11 प्रतिशत रिजल्ट रहा। नैनीताल का 84.92, बागेश्वर का 85.82, अल्मोड़ा का 87.33, चंपावत का 86.10, पिथौरागढ़ का 85.64, रुद्रप्रयाग का 86.79, चमोली का 83.52, पौड़ी का 84.11, टिहरी गढ़वाल का 78.98, उत्तरकाशी का 80.32, देहरादून का 78.32 और हरिद्वार जिले का 75.37 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।