फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP Show cause notice to former MLA Champion allegations on Madan Kaushik

Uttarakhand Bjp: पूर्व विधायक चैंपियन को कारण बताओ नोटिस, मदन कौशिक के खिलाफ बयानबाजी का आरोप

Tue, 09 Jan 2024 02:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कौशिक पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन पर सार्वजनिक रूप से टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP Show cause notice to former MLA Champion allegations on Madan Kaushik
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चैंपियन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी विधायक मदन कौशिक के खिलाफ बयानबाजी का आरोप है।

विज्ञापन


चैंपियन ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें हराने के लिए कौशिक ने भितरघात किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कौशिक पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन पर सार्वजनिक रूप से टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन


कहा, मैंने पहले भी पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों व पार्टी नेताओं से अनुरोध किया था कि वे सार्वजनिक रूप से ऐसे आचरण या बयानबाजी से बचें जिसकी पार्टी का अनुशासन इजाजत नहीं देता हो। यदि पार्टी के किसी पदाधिकारी, विधायक, कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो उसे अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: रेंजर समेत चारों मृतकों का हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मीडिया के माध्यम से बयानबाजी बिल्कुल उचित नहीं है। भट्ट के मुताबिक, चैंपियन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है। चैंपियन ने मसूरी में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया था ि वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव के दौरान कौशिक ने संजय गुप्ता, यतीश्वरानंद और उनको हराने के लिए काम किया।

पीछा नहीं छोड़ रहा भाजपा नेताओं का बयान विवाद
भाजपा नेताओं के विवादित बयान पार्टी का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच के विवाद को थामने को तो प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को दखल देना पड़ा था। सरकार के कैबिनेट मंत्री एक वायरल वीडियो को लेकर भी विवादों में आ गए थे। इन्हीं सभी विवादों पर कांग्रेस ने भाजपा के अनुशासन पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed