फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP new state president Mahendra Bhatt can change half team CM Dhami meets jp Nadda

बदलाव जल्द: BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बदल सकते हैं आधी टीम, राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा कर आए हैं नए कप्तान

Tue, 09 Aug 2022 07:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Aug 2022 07:37 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा कर लौट आए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट के बाद सरकार में दायित्व बांटे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP new state president Mahendra Bhatt can change half team CM Dhami meets jp Nadda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा की नई टीम में 50 फीसदी चेहरे नए हो सकते हैं। टीम के कुछ पुराने चेहरों को नई जिम्मेदारी या प्रदेश सरकार में दायित्व दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। उनके स्थान पर युवा, सक्रिय और अनुभवी नेताओं को संगठन में दायित्व सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन


पार्टी के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा कर लौट आए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट के बाद सरकार में दायित्व बांटे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन


संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भट्ट अपनी टीम में जल्द बदलाव कर सकते हैं। यह बदलाव 15 अगस्त के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक माना जा रहा था कि भट्ट प्रदेश टीम में कुछ ही बदलाव करेंगे लेकिन दिल्ली से लौटने के बाद पार्टी के भीतर यह चर्चा गर्म है कि प्रदेश कार्यकारिणी में 50 फीसदी चेहरे बदले जा सकते हैं। दायित्व की दौड़ में शामिल पार्टी के जिन प्रमुख नेताओं को सरकार में अवसर नहीं मिलेगा, उन्हें संगठन में जगह मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश में 23 पदाधिकारियों की टीम है। इस टीम में प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन के अलावा तीन प्रदेश महामंत्री हैं और सात प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री भी हैं। इनमें से कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है और नया दायित्व सौंपा जा सकता है। कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को सरकार में दायित्व दिए जाने की भी चर्चा है।

भट्ट भी दे चुके हैं नई टीम के संकेत

दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने भी नई टीम के गठन के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से नई टीम को लेकर चर्चा हुई। हालांकि भट्ट ने यह खुलासा नहीं किया कि टीम कब तक गठित हो जाएगी। उनके मुताबिक, नई टीम को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से एक बार दोबारा चर्चा भी हो सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed