फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP incharge Dushyant Gautam told now responsibilities will be distributed soon

Uttarakhand: भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिए संकेत...सूची तैयार, अब जल्द बांटे जाएंगे दायित्व

Tue, 11 Apr 2023 01:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Apr 2023 01:43 PM IST
सार

दुष्यंत गौतम ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के पास सूची दे दी गई है। आगामी दिनों में जल्द से जल्द कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटने जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP incharge Dushyant Gautam told now responsibilities will be distributed soon
उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम आज मंगलवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में जल्द दायित्व बांटे जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंनेसचिवालय के पास ओबीसी मोर्चा के एक कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं, मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के पास सूची दे दी गई है। आगामी दिनों में जल्द से जल्द कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटने जाएंगे। उन्होंने लोकसभावार प्रत्याशियों के चयन में परिवर्तन व रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा को फिलहाल जल्दबाजी बताया। 

विज्ञापन


Dehradun: श्री गुरु राम राय विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम धामी, छात्रों को डिग्री और मेडल से नवाजा
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य सरकार में बोर्ड, निगम, आयोग व अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सलाहकार व सदस्यों के पदों पर 100 से अधिक नामों की सूची तैयार कर प्रदेश प्रभारी को सौंप दी थी। अब इस पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली सूची में करीब 40 दायित्वों की हो सकती घोषणा
पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, दायित्वों की घोषणा चरणबद्ध ढंग से होगी। पहली सूची में करीब 40 दायित्वों की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed