फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand bjp government responsible person will remove from the post

उत्तराखंडः भाजपा सरकार के एक दायित्वधारी की बत्ती होगी गुल, मुख्यमंत्री के पास भेजी फाइल 

Fri, 23 Aug 2019 03:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Aug 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand bjp government responsible person will remove from the post
- फोटो : फाइल फोटो

भाजपा सरकार के एक दायित्वधारी की बत्ती गुल होगी। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग एवं गोपन विभाग से मुख्यमंत्री के पास इसकी फाइल भेजी गई है। मुख्यमंत्री का इस पर अनुमोदन मिलते ही एक पद के विपरीत जिन दो लोगों को दायित्व दिया गया है, उनमें से एक दायित्वधारी का दायित्व समाप्त होगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष के दो पद हैं। इन पदों में अनवार अहमद और पी सतीश जॉन में से अनवार अहमद का कार्यकाल समाप्त होने पर सात मार्च 2019 को सरकार की ओर से मजहर नईम नवाब और इसके अगले दिन आठ मार्च को सरदार इकबाल सिंह को आयोग में उपाध्यक्ष का पद स्वीकृत कर दिया।

विज्ञापन

विभागीय अधिकारी भी उस दौरान हैरान रह गए

एक खाली पद के सापेक्ष दो उपाध्यक्ष के पद स्वीकृत किए जाने से आयोग के अध्यक्ष और विभागीय अधिकारी भी उस दौरान हैरान रह गए, जब एक पद के विपरीत दो लोग पदभार ग्रहण कराने को कहने लगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ.आरके जैन ने भी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पहले पदभार ग्रहण करने के लिए आने वाले सरदार इकबाल सिंह को पदभार ग्रहण करा दिया, लेकिन मजहर नईम नवाब पद खाली न होने से पदभार ग्रहण करने से वंचित रह गए। 

बताया गया है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में आयोग में उपाध्यक्ष बने पी सतीश जॉन का कार्यकाल 20 जून 2020 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में मजहर नईम नवाब को आयोग में पद रिक्त न होने की वजह से कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा सका है।

मुख्यमंत्री के स्तर से लिया जाएगा फैसला

एक पद पर दो लोगों को दायित्व दिए जाने के मामले में गोपन विभाग की ओर से फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी गई है। मुख्यमंत्री के स्तर से इस पर निर्णय लिया जाना है।
-धीरेंद्र सिंह दत्ताल, अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण

आयोग के एक्ट में उपाध्यक्ष के दो पद हैं। इनमें से एक पद पर पहले से उपाध्यक्ष कार्यरत हैं, इसके बावजूद दो लोगों को चार्ज दे दिया गया। जिन दो लोगों को दायित्व दिया गया, उनमें से एक पदभार ग्रहण कर चुके हैं। हमने शासन से कहा है कि मामले में स्थिति स्पष्ट की जाए। शासन से दिशा निर्देश मिलते ही उस पर अमल किया जाएगा।

-डॉ. आरके जैन, अध्यक्ष उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed