UK Top News: लगातार हत्याओं से दहला दून, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद, योगनगरी में सीएम की बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड में आज कई घटनाएं सुर्खियों में रहीं। राजधानी देहरादून में लगातार हत्याओं से लोग दहशत में हैं। वहीं, कुमाऊं में भी हत्या का मामला सामने आया। उधर, आज गंगोत्री मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इधर, सीएम धामी ने ऋषिकेश में कई घाषणाएं की।
विस्तार
देहरादून क्राइम: राजधानी में 24 घंटे के भीतर चौथी हत्या से सनसनी, बसंत विहार क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव
राजधानी देहरादून में 24 घंटे के भीतर हत्या की चौथी घटना सामने आई है। बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखला में मस्जिद के पास 55 वर्षीय सलीम का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक की दाईं आंख पर चोट का निशान मिला है। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: रामनगर में महिला की धारदार हथियार से हत्या, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
रामनगर के ग्राम छोई के किशनपुर क्षेत्र में देर रात एक महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 56 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर
उत्तरकाशी: आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री मंदिर के कपाट, मुखबा के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली
गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ छह माह के शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में विराजमान होकर सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। पढ़ें पूरी खबर
ऋषिकेश: योगनगरी में बनेगा गोसदन, नंदीशाला और एबीसी सेंटर भी बनेंगे, मुख्यमंत्री धामी ने की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। नगर निगम क्षेत्र में गोसदन, नंदीशाला और निराश्रित कुत्तों के लिए एबीसी (पशु जन्म नियंत्रण) केंद्र स्थापित किया जाएगा। वहीं संजय झील के सुंदरीकरण और सफाई के लिए वन विभाग के माध्यम से दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। झील क्षेत्र में चार कक्षों का विश्राम गृह बनाने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
ऋषिकेश: भीड़ में महिला की आवाज सुनते ही रुके सीएम धामी, पास पहुंचकर सुनी पति के इलाज और राशन कार्ड की फरियाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेश दौरे के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान भीड़ में खड़ी एक महिला ने अपनी परेशानी बताने के लिए मुख्यमंत्री को आवाज लगाई तो वह रुक गए। मुख्यमंत्री खुद महिला के पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी। पढ़ें पूरी खबर