फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly winter session 2018 last day updates

उत्तराखंड विस सत्र: अंतिम दिन कुमार स्वीट्स के खाने के पैकेट में निकला कॉक्रोच, मचा हड़कंप

Fri, 07 Dec 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Dec 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand assembly winter session 2018 last day updates
uttarakhand assembly house

विधानसभा में राजधानी के प्रतिष्ठित कुमार स्वीट्स के खाने के पैकेट में शुक्रवार को कॉक्रोच निकलने से हड़कंप मच गया। हर दिन की तरह आज भी सूचना विभाग की ओर से पत्रकारों को खाने के पैकेट बांटे गए थे। एक टीवी चैनल के कैमरामैन ने जब पैकेट खोला था, पनीर की सब्जी में कॉक्रोच मरा था।

विज्ञापन


इसकी खबर जैसे ही फैली, कई पत्रकारों ने खाना छोड़ दिया। कुछ पत्रकार नाराज होकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मिले और उनसे कार्रवाई की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक दीपेंद्र चौधरी ने कुमार वेज का जवाबतलब कर दिया है। उसका शुक्रवार कोे भेजे गए भोजन का भुगतान रोक दिया है। साथ ही चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी आपत्ति पर कुमार वेज ने उत्तरदायी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।  उधर, अमर उजाला ने जब इस बेहद गंभीर मामले में पूछा तो कुमार स्वीट्स (वेज) के प्रोपराइटर नितिन कुमार वर्मा ने बेहद गैर जिम्मेदारा ढंग से जवाब दिया कि उनका खाना तो कई जगह से जाता है। 

हर दिन 300 पैकेट होते हैं सप्लाई

विधानसभा सत्र के दौरान कुमार स्वीट्स से सूचना एवं लोकसंपर्क विभागहर दिन 300 पैकेट उपलब्ध कराता है। एक पैकेट का दाम करीब 220 रुपये है। इसमें सब्जी, सलाद, चावल, दाल, नान, स्वीट होती है। सूचना विभाग भोजनावकाश के दौरान मीडिया सेंटर में पत्रकारों को ये पैकेज वितरित किए जाते हैं। 

गुणवत्ता की पहले भी उठते रहे हैं सवाल
विधानसभा सत्र के दौरान पैकेट में वितरित किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि पैकेट में मरा हुआ कॉक्रोच बरामद हुआ। ताजा मामले उजागर होने के बाद अजीब सी स्थिति पैदा हो गई।


भोजन के पैकेट में कॉक्रोच मिलने की सूचना के बाद कुमार स्वीट्स(वेज) से जवाबतलब किया गया है। उनसे पूछा गया है कि आखिर ये लापरवाही कैसे हुई।
- दीपेंद्र चौधरी, सूचना महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed