फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Special session on 7th january Traffic Route Divert Plan

उत्तराखंड विस सत्र : भीमताल बांध की दरारों का पता लगेगा, भाभा परमाणु केंद्र से साधा संपर्क

Wed, 08 Jan 2020 09:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Jan 2020 09:51 AM IST
सार

  • सदन में कई मुद्दों पर चर्चा कराने से लेकर कार्य स्थगन का प्रस्ताव लेकर आएगी कांग्रेस
  • विधायक दल की बैठक में बनी सहमति, कई विधायक नहीं हो पाए बैठक में शामिल

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Special session on 7th january Traffic Route Divert Plan
विधानसभा में जाते मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए अगले 10 साल के लिए आरक्षण बढ़ाने की व्यवस्था को लेकर आज विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए शहर का यातायात प्लान बदला गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस ने नियम 310 के तहत पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चर्चा की मांग की।

विज्ञापन


भीमताल बांध की दरारों का पता लगेगा, भाभा परमाणु केंद्र से साधा संपर्क

भीमताल बांध में दरारों का पता अब सोने के रेडियोधर्मी समस्थानिक (रेडियो एक्टिव आइसोटॉप) से लगाया जाएगा। रुड़की स्थित राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान ने सरकार को यह जानकारी दी है। संस्थान इसके लिए भाभा परमाणु केंद्र से संपर्क कर चुका है। 
विज्ञापन


भीमताल के निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा ने सदन में भीमताल बांध में दरार का मुद्दा उठाया था। इस पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में जल विज्ञान संस्थान के हाइड्रोलॉजी इंवेस्टीगेशन विभाग के अध्यक्ष का पत्र पढ़कर सुनाया। पत्र के मुताबिक जल्द ही भाभा परमाणु केंद्र रेडियोधर्मी समस्थानिक संस्थान को उपलब्ध कराएगा। महाराज के मुताबिक भीमताल बांध में दरारों का पता लगाने का काम जल विज्ञान संस्थान को सौंपा गया है। भीमताल विधायक का कहना था कि बांध सौ से अधिक साल पुराना होे गया है और बांध में दरार पड़ गई है, जिससे पानी रिस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बांध का कभी अध्ययन नहीं कराया गया। इससे बांध के जल प्रवाह क्षेत्र में रह रहे लोग खतरे में हैं। सिंचाई मंत्री ने कहा कि बांध के किनारे रह रहे लोगों को कोई खतरा नहीं है। बांध के गेटों का निरीक्षण सिंचाई कार्यशाला रुड़की खंड से कराया जा रहा है। निरीक्षण आख्या मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले रुड़की स्थित राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान ने नैनीताल झील से पानी के रिसने का परीक्षण किया था। 

सिंचाई विभाग सीमेंट से पाट रहा है दरारें

राम सिंह कैड़ा ने बांध की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि सिंचाई विभाग केवल सीमेंट से दरारों को बंद करने की कोशिश कर रहा है। यह अस्थाई उपचार खतरनाक भी साबित हो सकता है। यह बांध बेहद पुराना हो गया है। सरकार को इसका पुनर्निर्माण कराना चाहिए। महाराज ने कहा कि रुड़की जल विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर फैसला किया जा सकता है। 

निरीक्षण में विधायक और अन्य लोग भी शामिल हों

भीमताल विधायक ने सदन में भाभा परमाणु केंद्र और राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक और अन्य जन प्रतिनिधियों को भी शामिल करने की मांग की। विधायक का कहना था कि इससे लोगों का डर कम होगा। 

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम 

विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। सोमवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने विधानसभा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। 

मंगलवार को होने वाले सत्र के लिए पुलिस लाइन में डीआईजी जोशी ने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियाें को ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया था। उन्हाेंने कहा कि ड्यूटी के दौरान अपना आचरण संयमित रखें। किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी न करें।

विधानसभा के बाहर रूट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि विधानसभा तिराहे से डिफेंस कॉलोनी बैरियर तक रोड पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए।

यह भी ध्यान रखा जाए कि प्रदर्शन के दौरान कोई भी प्रदर्शनकारी बैरियर पार कर विधानसभा के निकट तक न पहुंचने पाए। इस दौरान एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य आदि मौजूद रहे। 

यह पुलिस बल रहा तैनात 

सत्र के दौरान एक सहायक पुलिस अधीक्षक, तीन अपर पुलिस अधीक्षक, 10 पुलिस उपाधीक्षक, 14 प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष, 37 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 11 मुख्य आरक्षी, 144 आरक्षी व महिला आरक्षी, पीएसी की तीन कंपनी, टीयर गैस की तीन टीमें, फायर और क्यूआरटी की दो-दो टीम तैनात रहीं।   

व्यावसायिक वाहनों को डायवर्ट किया

सामान्य स्थिति में व्यक्तिगत वाहनों को डायवर्ट नहीं किया, लेकिन व्यावसायिक वाहनों को लगातार डायवर्ट किया गया।

सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन के लिए प्लान
-प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास, डिफेंस कॉलोनी पर बैरियर लगाए।
-सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया।
-देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी व चमोली की तरफ जाने वाले वाहन ईसी रोड से नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक से छह नंबर पुलिया से रायपुर थानो होते हुए अपने गंतव्य की ओर गए।
-धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर गए।
-मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड, लाडपुर, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क होते हुए मसूरी मार्ग की ओर गए।
-मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से छह नंबर पुलिया, नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए देहरादून आए।
-जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा गया। 
-प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से चलेंगे और इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किए।
-डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसें, जोगीवाला से डायवर्ट की गईं जिन्होंने कैलाश अस्पताल से यूटर्न लिया।
-डिफेंस कॉलोनी जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को नेहरू कॉलोनी थाना कट से पुरानी चौकी बाई पास की ओर डायवर्ट किया गया। 
-आईएसबीटी से ऋषिकेश व हरिद्वार की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन, परिवहन निगम की बसें कारगी से दूधली होते हुए भेजी गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed