फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly session in gairsain 2017

गैरसैंण सत्र: अपनों के ही निशाने पर रहेगी सरकार, बागियों के सवाल करेंगे परेशान

Wed, 29 Nov 2017 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Nov 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand assembly session in gairsain 2017
trivendra singh rawat

गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधान सभा सत्र की तैयारियों में जुटी सरकार अपनों के भी सवालों के निशाने पर रहेगी। विपक्षी सदस्यों के साथ सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जमकर सवाल पूछे हैं। विधान सभा सचिवालय में प्रश्नों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


मंगलवार तक प्रश्नों की संख्या की 900 का आंकड़ा पार कर चुकी थी। 150 से ज्यादा याचिकाएं भी पहुंची है। बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक के बाद विधान सभा में लाए जाने वाले विधेयकों और अध्यादेशों की संख्या भी स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


इस बैठक में आधार एक्ट को लेकर विधेयक भी लाया जा रहा है। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत के मुताबिक, सवालों की संख्या एक हजार से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त और तबादला विधेयक विधान सभा के पास हैं और शेष विधेयक भी कुछ दिन में पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

असहज कर सकते हैं अपनों के सवाल

Uttarakhand assembly session in gairsain 2017
उत्तराखंड विधानसभा - फोटो : file photo

सत्र के दौरान सरकार को विपक्ष के ही नहीं अपनों के सवाल भी असहज कर सकते हैं। त्रिवेंद्र कैबिनेट के उन मंत्रियों को सत्ता पक्ष के सदस्यों के सवालों का सामना करना पड़ सकता है, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए।

सूत्रों की मानें तो सदस्यों द्वारा समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि, परिवहन, उद्यानिकी, पर्यटन, सिंचाई, महिला एवं बाल कल्याण, पशुपालन, राजस्व विभाग से संबंधित प्रश्न बड़ी संख्या में पूछे गए हैं।

30 तक विस को पांच-पांच सेट देने हैं
विधायी विभाग ने सभी विभागों को पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं कि वे सदन पटल पर रखी जाने वाली सामग्री के 150 सेट छह दिसंबर तक भराड़ीसैंण में विधान सभा सचिव के सुपुर्द करेंगे। लेकिन अब उन्हें 30 नवंबर तक देहरादून विधान सभा सचिवालय में प्रत्येक सामग्री के पांच-पांच सेट उपलब्ध कराने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed