फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Session 2022: Demands for grants of nine departments were passed without discussionUttarakhand Assembly Session 2022: Demands for grants of nine departments were passed without discussion

Uttarakhand Assembly Session: कांग्रेस के हंगामे के बीच बिना चर्चा मिनटों में पास हुईं नौ विभागों की अनुदान मांगें

Fri, 17 Jun 2022 09:07 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Jun 2022 09:07 AM IST
सार

पहले तो सदन 15 मिनट के लिए स्थगित हुआ। चार बजे से दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसके साथ ही कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन फिर शुरू हो गया। हंगामे के बीच ही संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नौ विभागों की अनुदान मांगें रखीं जो कि सदन में बिना चर्चा ही पास हो गईं।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Session 2022: Demands for grants of nine departments were passed without discussionUttarakhand Assembly Session 2022: Demands for grants of nine departments were passed without discussion
विधानसभा सत्र के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा सत्र के तीसरे दिन जिला स्तरीय विकास प्राधिकरणों पर विरोध और हंगामे के बीच प्रदेश के नौ विभागों की अनुदान मांगें मिनटों में सदन से पास हो गईं। हंगामे के चलते कई मदों में कांग्रेस की कटौती की मांग भी दरकिनार हो गई। बृहस्पतिवार को भोजनावकाश के बाद दोपहर तीन बजे से सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई।
विज्ञापन


नियम-58 के तहत जिला स्तरीय विकास प्राधिकरणों पर कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। पहले तो सदन 15 मिनट के लिए स्थगित हुआ। चार बजे से दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसके साथ ही कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन फिर शुरू हो गया। हंगामे के बीच ही संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नौ विभागों की अनुदान मांगें रखीं जो कि सदन में बिना चर्चा ही पास हो गईं।
विज्ञापन


जिन नौ विभागों के बजट पास हुए उनमें वित्त विभाग, निर्वाचन, आबकारी, सहकारिता, सिंचाई, पर्यटन, कृषि, शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, संस्कृति, वन विभाग के नाम शामिल हैं। बजट की बाकी की कार्यवाही शुक्रवार को सदन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक के पहले बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश तो कहीं छाए बादल

किस विभाग का कितना बजट हुआ पास

निर्वाचन विभाग- 96 करोड़ 28 लाख 71 हजार रुपये
वित्त विभाग- 12 हजार चार सौ दस करोड़ 47 लाख 62 हजार रुपये
आबकारी विभाग- 40 करोड़ 42 लाख रुपये
सहकारिता विभाग- 206 करोड़ चार लाख 86 हजार रुपये
सिंचाई विभाग- 1326 करोड़ 18 लाख 87 हजार रुपये
पर्यटन विभाग- 356 करोड़ 89 लाख 29 हजार रुपये
कृषि विभाग- 535 करोड़ 48 लाख 35 हजार रुपये
शिक्षा, खेल, युवा कल्याण और संस्कृति विभाग- 10493 करोड़ 91 लाख 99 हजार रुपये
वन विभाग- 947 करोड़ 24 लाख एक हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed