{"_id":"62abedb157d5641d470b1909","slug":"weather-update-rain-in-uttarakhand-cloud-cover-in-many-districts-weather-mood-changed-before-onset-of-monsoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक के पहले बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश तो कहीं छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक के पहले बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश तो कहीं छाए बादल
Fri, 17 Jun 2022 08:37 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 17 Jun 2022 08:37 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मानसून की दस्तक के पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम सुहना हो गया। कुछ जिलों में बारिश हुई तो कहीं बादल छाए है। मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश के लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। जिला मुख्यालय नई टिहरी, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी क्षेत्र, रुद्रप्रयाग व चमोली में बारिश हुई। यहां बारिश से मौसम ठंडा हो गया है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मानसून की दस्तक के पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने व 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में तेज हवा संग भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Agneepath Scheme: उत्तराखंड में 'अग्निपथ' योजना को लेकर विरोध, सड़कें जाम, अब युवाओं की दुविधा दूर करेगी सेना
उधर, मैदानी क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेेंगे। सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हवाओं का दबाव बन रहा, जिसकी वजह से कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। उधर, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। पिछले दिनों राजधानी दून में अधिकतम तापमान 41 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया था।