फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly monsoon session of 2018

उत्तराखंड विस मानसून सत्र: प्रदेश कांग्रेस सचिव जेपी पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 18 Sep 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Sep 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly monsoon session of 2018
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजंलि दी गई - फोटो : amar ujala

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सत्र की कार्यवाही शुरु हुई।

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही शुरू होते ही महंगाई के मामलों को कार्यस्थगन के तहत चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष कांग्रेस ने हंगामा किया। स्पीकर के नियम 58 के तहत मामले को सुनने के आश्वासन पर कांग्रेस विधायक शांत हुए। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार की सुबह वनाधिकार अधिनियम के मसले पर कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। हुआ यूं कि वनाधिकार अधिनियम पर ज्ञापन सौंपने के लिए किशोर विधानसभा में प्रवेश करना चाह रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया। जिस कारण वह बाहर धरने पर बैठ गए। इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ। जिसके बाद किशोर को विधानसभा भवन में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते प्रदेश कांग्रेस सचिव जेपी पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सत्र के पहले दिन राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की मांग पूरी न किए जाने से नाराज चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पूर्व मंत्री व चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के मुख्य सरक्षंक धीरेंद्र प्रताप ने पांडे की गिरफ्तारी की कठोर निदा की है। कहा कि यदी जल्द पांडे को रिहा नहीं किया गया तो वह राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। राज्य आंदोलनकारी आरक्षण, गैरसैंण राजधानी, चिन्हीकरण , पेंशन व जल , जंगल जमीन के सवालों पर लगातार संघर्ष करहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता याकूब सिद्दीकी ने पांडे की रिहाई और वनाधिकार कानून लागू करने की मांग की है।

माना जा रहा है कि कई मसलों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोर आजमाइश होनी तय है। अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को भाजपा और कांग्रेस विधानमंडल दल की लंबी बैठकें चलीं। सरकार इस सत्र के पहले दिन दो विधेयक और दो अध्यादेश सदन में लेकर आ रही है। कार्यमंत्रणा समिति ने सोमवार को एक दिन का बिजनेस ही तय किया है। अन्य दिनों के बिजनेस तय करने के लिए मंगलवार शाम को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक फिर से होगी।

मानसून सत्र मंगलवार से लेकर 24 सितंबर तक प्रस्तावित किया गया है। चार दिनी सत्र में इस बार अनुपूरक बजट लाने की स्थिति नहीं बनी है। विपक्ष का वित्तीय स्थिति, पंचायतों की एसआईटी जांच, एनएच घोटाला, महंगाई, अतिक्रमण, मलिन बस्तियों से जुडे़ मसले पर सरकार की घेराबंदी का प्रयास है। वहीं, सरकार हर सवाल का मजबूती से जवाब देने की तैयारी में है। इन स्थितियों के बीच, सोमवार को स्पीकर प्रेेम चंद्र अग्रवाल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। उन्होंने सभी पक्षों से सदन की कार्यवाही सुचारु ढंग से चलाने के लिए सहयोग मांगा।

पहले दिन आएंगे ये अध्यादेश-विधेयक
उत्तराखंड सेवानिवृत्ति लाभ अध्यादेश-2018 और उत्तराखंड नगर निकायों एवं प्राधिकरण हेतु विशेष प्राविधान-2018 अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे। इसके अलावा, उत्तराखड-उ.प्र. शीरा नियंत्रण अधिनियम 1964 संशोधन विधेयक-2018 और न्यायालय शुल्क संशोधन विधेयक-2018 को भी पेश किया जाएगा। राजभवन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग संशोधन विधेयक-2018 को पुनर्विचार के लिए लौटाया है। यह मामला भी सदन में आएगा।

होमवर्क कर सदन में पहुंचेगी भाजपा

uttarakhand assembly monsoon session of 2018
Trivendra Singh Rawat

विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित सभी विधायक और मंत्री इस अवसर पर मौजूद रहे। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाकर उतरेगा। इसके लिए सरकार ने पूरे तथ्यों के साथ सदन में पहुंचने के निर्देश मंत्रियों और विधायकों को दिए हैं। बैठक में तय हुआ कि भाजपा सदस्य पूरा होमवर्क कर कांग्रेस पर पलटवार करेंगे। 

विधानसभा सत्र के दौरान सरकार पर विपक्ष कई मुद्दों पर हल्ला बोल सकता है। महंगाई, भ्रष्टाचार, पंचायतों में हुए कार्यों की जांच, इनवेस्टर मीट और एनएच 74 प्रकरण पर विपक्ष सवाल खड़े कर सकता है। विपक्ष के संभावित हमलों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मंत्रियों और विधायकों को पूरी तैयारी कर पहुंचने को कहा है। भ्रष्टाचार के मसले पर सरकार एनएच 74 प्रकरण में दो आईएएस समेत 24 अन्य पर की कार्रवाई का श्रेय लेने की कोशिश करेगी। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के विषय को विधायक जोरशोर से उठाएंगे। महंगाई के मुद्दे पर सरकार ने रणनीति तैयार की है।

देश की बढ़ती जीडीपी और महंगाई दर में आई गिरावट को आधार बनाकर विपक्ष पर पलटवार किया जा सकता है। प्रश्न काल के लिए मंत्री पूरी तैयारी के साथ पहुंचेंगे। विपक्ष के सदन में हंगामा कर कार्रवाई बाधित की कोशिश से निपटने के लिए विधायक जवाबी हमला करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि भाजपा हमेशा तैयारी के साथ सदन में पहुंचती है। सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने के लिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस बार भी भाजपा विधायक दल पूरी तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहेगा।

दलों ने दिलाया विश्वास, चलने देंगे सदन
 सर्वदलीय बैठक में सियासी दलों ने विश्वास दिलाया कि वे सदन की कार्यवाही को सुचारु ढंग से चलने देंगे। इस दौरान सत्ता पक्ष ने कहा कि वह जनहित के विषयों पर सदन के अंदर सहयोगात्मक विचार विमर्श का माहौल देगा। विपक्ष ने भी कहा कि प्रदेश हित के मुद्दों को सदन के पटल पर रखा गया, तो प्रतिपक्ष पूरा सहयोग देगा। स्पीकर प्रेम चंद्र अग्रवाल ने बैठक में कहा कि इससे पहले के विधान सभा सत्र के सुचारु संपन्न होने में सभी का सहयोग रहा है। इस बार भी पूरा विश्वास है कि सदन शांतिपूर्वक और शालीनता से चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि संसदीय कार्य संचालन नियमावली के अधीन वो विषय सदन के पटल पर रखे जाएंगे, जिन पर राज्य की अपेक्षा रहती है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि जनहित के मसलों पर विपक्ष पूरा सहयोग करेगा। बैठक में डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान भी मौजूद थे। इधर, कार्यमंत्रणा समिति में डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत, नेता प्रतिपक्ष डॉ .इंदिरा हृदयेश, प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल और खजान दास शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed