फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: Manish Sisodia will reach Khatima today on a three-day tour

उत्तराखंड: आप के चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे मनीष सिसोदिया, कहा - दिल्ली की तर्ज पर होगा उत्तराखंड का विकास 

Thu, 10 Feb 2022 08:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी/सितारगंज/नानकमत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी/सितारगंज/नानकमत्ता Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Feb 2022 08:08 PM IST
सार

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर  मनीष सिसोदिया आज खटीमा पहुंचेंगे। प्रचार के अंतिम दिन तक सिसोदिया चुनावी रण में मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: Manish Sisodia will reach Khatima today on a three-day tour
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने कांग्रेस, भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने विकास के नाम पर छला है। राज्य गठन के 20 वर्षों तक दोनों ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी, पलायन के मुद्दे पर कोई काम नहीं किया। विकास का मॉडल बनाने के लिए आप को वोट दें। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। 

विज्ञापन


सिसौदिया ने बृहस्पतिवार को खटीमा, सितारगंज और नानकमत्ता में जनसभाएं और जनसंपर्क किया। खटीमा में मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड राज्य के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके बाद बिगराबाग, गौहर पटिया, कुटरा, आलावृद्धि, छिनकी, मझोला, गौझरिया, कुआंखेड़ा, सबौरा, झनकट में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन


चकरपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा में सिसोदिया ने आप प्रत्याशी एसएस कलेर को विजयी बनाने की अपील की। वहां हेमराज पांडे, गिरीश जोशी, महेश, अमन अरोड़ा, उदय प्रताप सिंह, सुशील कुमार, गीता, सीमा, रीता, प्रिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सितारगंज में अमरिया चौराहा से मुख्य चौराहा आदि क्षेत्रों में आप प्रत्याशी अजय जायसवाल के समर्थन में रोड शो किया। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने रोजगार छीना है। किसानों को पांच साल परेशान किया है। राज्य में स्कूल खंडहर हो गए हैं।

उन्होंने राज्य से पलायन पर चिंता जताते हुए आप के विकास के मॉडल के लिए आप के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके बाद सिसौदिया ने नानकमत्ता के बैंक्वेट हॉल में मतदाताओं से संवाद किया। वहां जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह, आनंद सिंह राणा, सिद्धार्थ, डॉ. एसके हालदार, सुखदेव सिंह चीमा, मलकीत सिंह, दारा सिंह, हरजीत सिंह, डॉ इरशाद, शोएब हिंदुस्तानी, शारदा राणा, जीतू राणा आदि मौजूद थे


Uttarakhand Elections : हाई प्रोफाइल सीटों पर हो सकता है पैसे का खेल, आयोग के रडार पर सात विधानसभा सीटें

11 फरवरी को कोटद्वार, हरिद्वार भगवानपुर और पिरान कलियर में जनसभाएं के साथ ही घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। 12 फरवरी को  विकासनगर, सहसपुर, मसूरी और डोईवाला में जनसभा कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता लगातार उत्तराखंड आ रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इससे पहले भी सिसोदिया उत्तराखंड के कई दौरे कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed