फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: another major step of government to promote green energy

उत्तराखंडः ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सरकार का एक और बड़ा कदम

Sat, 18 Jan 2020 12:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Jan 2020 12:06 PM IST
सार

  • सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, शुरू होगी सीएम रूफ टॉप सोलर योजना 
  • 22 जनवरी को सीएम करेंगे योजना की लांचिंग
  • 20 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्लांट लगाने पर मिलेगी सब्सिडी 

विज्ञापन
Uttarakhand: another major step of government to promote green energy
मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पिरूल से बिजली बनाने व पर्वतीय क्षेत्रों में सब्सिडी आधारित सोलर योजना शुरू करने के बाद अब प्रदेश सरकार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत प्रदेश सरकार रूफ टॉप सोलर स्कीम शुरू करेगी। 22 जनवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसका शुभारंभ करेंगे। इस योजना में एक से 10 किलोवाट तक के प्लांट पर 20 से 40 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। 

विज्ञापन


सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस क्रम में सरकार बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई योजना लागू करने जा रही है। इस योजना से जुड़कर प्रदेश के 20 लाख घरेलू उपभोक्ता सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत 15 वेंडर सूचीबद्ध कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया उत्तराखंड पावर कारपोरेशन (यूपीसीएल) की वेबसाइट पर ऑनलाइन होगी। चयनित आवेदकों के घर पर यूपीसीएल के सूचीबद्ध वेंडर सौर संयंत्र लगाएंगे। आवेदक को सब्सिडी छोड़कर शेष धनराशि वेंडर को देनी होगी। संयंत्र लगने पर सब्सिडी का पैसा यूपीसीएल वेंडर के खाते में भेज देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो मेगावाट क्षमता का लक्ष्य

नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को सोलर रूफ टॉप प्लांट लगाने के लिए दो मेगावाट क्षमता का लक्ष्य दिया गया है। यदि मांग बढ़ती है तो इसे बढ़ाया जा सकता है। अघरेलू उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी की सुविधा नहीं है। संयंत्र लगाने पर उनके बिजली बिलों को नेट मीटर बिलिंग सिस्टम के जरिये पैसा कमाने की सुविधा होगी।

सोलर प्लांट की लागत
क्षमता (केवी)            लागत            सब्सिडी        
01                        50800                20320        
02                        101600            40640        
03                        152400                60960    
5                            244500            78240        
10                        489000                127140    
नोट: क्षमता किलोवाट में और लागत/सब्सिडी/ खर्च रुपये में    

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह अनूठी योजना है। इससे जुड़कर वे अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं साथ ही  पैसा भी कमा सकते हैं। सरकार चरणबद्ध ढंग से आगे बढ़ रही है। पिरूल से बिजली पैदा करने और पहाड़ में सोलर प्लांट लगाने की योजना शुरू करने के बाद यह हमारा तीसरा बड़ा कदम है। इसके बाद हम फ्लोटिंग सोलर संयंत्र पर जाएंगे। - राधिका झा, सचिव ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed