Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Andolankari movement activists may receive major gift on Foundation Day

उत्तराखंड स्थापना दिवस: राज्य आंदोलनकारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, नियुक्तियों को लेकर अड़चन होगी दूर

Sun, 08 Nov 2026 08:38 AM IST
Alka Tyagi बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Nov 2026 08:38 AM IST
सार

नियुक्तियों को लेकर गठित की जाने वाली उपसमिति विभिन्न विभागों में चयनित आंदोलनकारियों की नियुक्तियों और उन्हें सेवा संबंधी छूट देने के विकल्पों पर विचार कर सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Andolankari movement activists may receive  major gift on Foundation Day
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राज्य आंदोलनकारियों को कल स्थापना दिवस पर धामी सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिल सकती है। नियुक्तियों में आ रही कानूनी अड़चन को दूर करने के लिए दो मंत्रियों की उप समिति गठित करने की तैयारी है। वहीं, दोहरी पेंशन और चिह्नीकरण के मुद्दे सहित कुछ अन्य प्रकरणों के समाधान के लिए सरकार के स्तर पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ देते हुए पूर्व में विभिन्न विभागों में नियुक्तियां दी गई थीं, लेकिन वर्ष 2013-14 से जुड़े मामले में न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद नियुक्तियों की प्रक्रिया प्रभावित हो गई। अब सरकार इस कानूनी और प्रशासनिक अड़चन का समाधान निकालने की दिशा में कदम उठा सकती है। इसके लिए दो मंत्रियों की उपसमिति गठित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ा दूसरा महत्वपूर्ण मामला दोहरी पेंशन का है। राज्य आंदोलन में खासकर महिलाओं की अहम भूमिका रही, लेकिन अन्य पेंशन की वजह से महिलाओं और पूर्व सैनिकों को राज्य आंदोलनकारी की पेंशन नहीं मिल रही। इस पर लगी रोक हटाने को लेकर भी सरकार विचार कर सकती है। इससे उन आंदोलनकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अन्य पेंशन के साथ राज्य आंदोलनकारी पेंशन का लाभ लेने के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: राज्योत्सव समारोह में सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- विकसित उत्तराखंड के लिए समर्पित है सरकार

Trending Videos

लंबे समय से यह मामला लंबित होने के कारण आंदोलनकारी संगठनों की ओर से इसके समाधान की मांग उठाई जाती रही है। वहीं, राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण का मुद्दा भी सरकार के एजेंडे में शामिल है। इसके लिए मानक में छूट दी जा सकती है।

प्रस्ताव के तहत समाचार पत्रों में प्रकाशित आंदोलन संबंधी खबरों और उपलब्ध दस्तावेजों को भी चिह्नीकरण का आधार बनाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में समाचार पत्रों में आंदोलनकारी के रूप में नाम प्रकाशित होने वाले लोगों को भी राज्य आंदोलनकारी घोषित करने का रास्ता खुल सकता है। समाचार पत्रों में नाम के साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित 10 सदस्यीय कमेटी की संस्तुति को भी चिह्नीकरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण आधार बनाया जा सकता है।

राज्य आंदोलनकारियों के शेष बचे मसलों के निपटारे लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात हुई। जिस पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन मिला है। राज्य स्थापना दिवस पर सरकार की ओर से कुछ सौगात मिल सकती है।
-सुभाष बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed