फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand and Uttar pradesh Two bus Collide in dehradun, 12 passengers Injured

देहरादून और सहारनपुर की दो बसों में आमने-सामने से हुई टक्कर, 12 यात्री अस्पताल में भर्ती

Thu, 12 Mar 2020 06:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Mar 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand and Uttar pradesh Two bus Collide in dehradun, 12 passengers Injured
बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में गुरुवार दोपहर को दो बसों में आमने-सामने से जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे में 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा आशारोड़ी चौकी के पास हुआ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस संख्या UP11T-8477 देहरादून से सहारनपुर की तरफ जा रही थी। वहीं, उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK08PA-1696 सहारनपुर से देहरादून की तरफ आ रही थी। 
विज्ञापन


इस दौरान अचानक एक बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। उत्तर प्रदेश पुलिस व आने जाने वाले व्यक्तियों ने पांच घायल व्यक्तियों को बिहारीगढ़ (सहारनपुर), व सात घायल व्यक्तियों को निजी वाहनों से देहरादून उपचार के लिए भिजवाया। सभी घायलों का अभी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला यात्रियों ने दहशत के साये में काटी रात

उत्तराखंड  रोडवेज की अल्मोड़ा से देहरादून को रवाना हुई बस नगीना में खराब हो गई। बस में महिला यात्री भी सवार थीं। सुनसान जगह पर कई घंटों तक महिला यात्रियों ने दहशत में रात गुजारी। दूसरे दिन बस कई घंटे विलंब से सुबह दस बजे देहरादून पहुंची। इससे यात्रियों की फजीहत हुई। यात्रियों के परिजनों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


बुधवार को रोडवेज की अल्मोड़ा-देहरादून बस संख्या यूके 07 पीए-2901 अल्मोड़ा से सायं छह बजे देहरादून को रवाना हुई। रात्रि यह बस नगीना में खराब हो गई। बस में सवार महिला यात्रियों को आधी रात को सुनसान जगह पर कई घंटे तक दहशत में रात बितानी पड़ी। बृहस्पतिवार को बस सुबह दस बजे देहरादून पहुंची। बस निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना पड़ा।
 

कई यात्रियों को कार्यालय, बैंक आदि की ड्यूटी  पर जाना था, लेकिन वह समय पर ड्यूटी नहीं जा सके। इससे कुछ दिन पहले भी इसी बस की खिड़की में शीशा नहीं होने के कारण यात्रियों ने रोडवेज पर हंगामा काटा था और सहायक महाप्रबंधक का घेराव किया था। जिसके बाद बस को वर्कशॉप ले जाया गया। जहां खिड़की में शीशा लगाकर बस को गंतव्य को भेजा गया।


यात्रियों ने रोडवेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रोडवेज प्रबंधन रूटों पर वाहनों को फिटनेस के बगैर  ही दौड़ा रहा है। मार्ग में कहीं पर भी बस खराब हो जा रही है। इससे कई बार यात्रियों की जान पर बन आती है। यात्रियों के परिजनों ने इस मामले में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले की शिकायत की है। उन्होंने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हरीश सिंह भोज, मनोज साह, अनिल कुमार, उत्तम प्रकाश आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed