{"_id":"65919e818d1ffb2059080717","slug":"uttarakhand-4-percent-increased-dearness-allowance-to-corporation-and-body-employees-on-new-year-order-issued-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: नए साल पर निगम-निकाय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: नए साल पर निगम-निकाय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा, आदेश जारी
Mon, 01 Jan 2024 12:22 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:22 AM IST
सार
राज्य सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों के प्रशासनिक विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का रुका हुआ महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
महंगाई भत्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर धामी सरकार ने सभी निगमों, निकायों के कर्मचारियों को चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। इसका लाभ न केवल पांचवें, छठे, बल्कि सातवें वेतनमान ले रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा।
विज्ञापन
सचिव विनय शंकर पांडेय की ओर से जारी आदेशों का लाभ पांचवां एवं छठवां वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों के साथ ही सातवां पुनरीक्षित वेतनमान आहरित कर रहे कर्मियों को मिलेगा।
विज्ञापन
Mann Ki Baat: सीएम धामी ने लांच की 'मन की बात' पुस्तक, यूसीसी और राम मंदिर को लेकर भी कही बड़ी बात
विज्ञापन
कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ एक जुलाई 2022 और एक जनवरी 2023 से मिलेगा। सातवां पुनरीक्षित वेतनमान आहरित कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया गया है।
पांचवां वेतनमान ले रहे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 212 से बढ़कर 221 प्रतिशत और छठवां वेतनमान ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 396 से बढ़कर 412 प्रतिशत हो गया है। साथ ही छठवां वेतनमान ले रहे जिन कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, उनका भत्ता 203 प्रतिशत से बढ़ाकर 212 प्रतिशत किया गया है।