फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mann Ki Baat 2023 Last Episode CM Dhami released book of author Hari Singh Bisht

Mann Ki Baat: सीएम धामी ने लांच की 'मन की बात' पुस्तक, यूसीसी और राम मंदिर को लेकर भी कही बड़ी बात

Sun, 31 Dec 2023 02:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Dec 2023 02:36 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा देश वासियों को जोड़ने और समाज में बेहतर कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है।इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य भी किया है। 

विज्ञापन
Mann Ki Baat 2023 Last Episode CM Dhami released book of author Hari Singh Bisht
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रेमनगर के सुद्धोवाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 108वां संस्करण सुना। इस अवसर पर उन्होंने लेखक हरि सिंह बिष्ट द्वारा लिखी गई पुस्तक 'मन की बात-सकारात्मक संवाद से सशक्त भारत’ का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 75वें संस्करण से 99वें संस्करण तक विस्तार से वर्णन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में लागू करेंगे यूसीसी

सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें नए साल में यूसीसी का ड्राफ्ट प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद हम इसे लागू करने के लिए रणनीति बनाएंगे।

 

राम मंदिर का निर्माण विपक्ष सहन नहीं कर पा रहा

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, वहां एक हवाई अड्डा बनाया गया है। विपक्ष का काम जनता की भावनाओं का मजाक उड़ाना है। वे नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने और इसीलिए वे अब इसे सहन नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed