फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 36 roads will be built in the state under Mera Gaon Meri Sadak Yojana

Uttarakhand News: मेरा गांव मेरी सड़क योजना से प्रदेश में बनेंगी 36 सड़कें, अनुपूरक बजट में की जाएगी व्यवस्था

Mon, 31 Jul 2023 10:40 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Jul 2023 10:40 AM IST
सार

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर अन्य रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। योजना से गांववासियों को सभी मौसमों में आवागमन के लिए संपर्क मार्ग उपलब्ध होने के साथ-साथ स्थानीय उपज को बाजार तक लाने में भी सुविधा होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand 36 roads will be built in the state under Mera Gaon Meri Sadak Yojana
सड़क - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत 36 सड़क योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके तहत लोनिवि और पीएमजीएसवाई की परिधि से बाहर के संपर्कविहीन गांवों को मुख्य सड़क मार्गों से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यदि आवश्यकता होगी तो और गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए अनुपूरक बजट में धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना में मुख्य सड़क से एक किमी की दूरी पर स्थित संपर्कविहीन गांवों को सर्वमौसम संपर्कता के लिए सड़क निर्माण की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की जाती है। विगत वर्ष इस योजना में 49 गांवों के लिए सड़कें स्वीकृत की गयी थीं, जिन पर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।
विज्ञापन


मंत्री जोशी ने बताया कि इस योजना से गांववासियों को सभी मौसमों में आवागमन के लिए संपर्क मार्ग उपलब्ध होने के साथ-साथ स्थानीय उपज को बाजार तक लाने में भी सुविधा होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर अन्य रोजगार के साधन भी विकसित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिलावार इन सड़कों को दी गई मंजूरी

अल्मोडा : विकासखंड धौलादेवी के खेती, विकासखंड भिकियासेन के बासोट, विकासखंड सल्ट के कालीगाड़

पिथौरागढ़ : विकासखंड डीडीहाट के खेतार कन्याल

उधमसिंहनगर : विकासखंड काशीपुर के जैतपुर घोसी, विकासखंड बाज़पुर के बन्नाखेड़ा, विकासखंड सितारगंज के पिपलिया

देहरादून : विकासखंड कालसी के सराड़ी, विकासखंड सहसपुर के रामपुर कला, विकासखंड चकराता के खबऊ, येथाना भुनाड, कंडोई बोन्दूर, बुसरवा, बनियाला, म्यूडा, नाडा, मैरवाना, मैंड्रथ, कुल्हा, विकासखंड रायपुर के हल्दाडी, चामासारी, विकासखंड डोईवाला गड़ूल, चक जोगीवाला माफी, बड़कोट, कालूवाला, विकासखंड कालसी के सलगा

ये भी पढ़ें...Tomato Prices:  फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल, यहां देखिए रेट लिस्ट

हरिद्वार : विकासखंड लक्सर के खेड़ीखुर्द, विकासखंड रुड़की के नगलाकुबड़ा

टिहरी : विकासखंड जौनपुर के बंडाचक, विकासखंड चम्बा के लामकोट, विकासखंड थौलधार के तिखान, खंड बिडकोट, देवप्रयाग के महड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed