फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tomato prices increased again administration campaign slowed down Uttarakhand news in hindi

Tomato Prices: फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल, यहां देखिए रेट लिस्ट

Mon, 31 Jul 2023 10:25 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Jul 2023 10:25 AM IST
सार

पूरे देश में टमाटर की कमी के कारण बाहर से भी टमाटर दून मंडी में नहीं पहुंच पा रहा है। इससे एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं।

विज्ञापन
Tomato prices increased again administration campaign slowed down Uttarakhand news in hindi
टमाटर - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर में टमाटर के दाम फिर बढ़ गए हैं। फुटकर में टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, लोगों को महंगे दामों से राहत देने के लिए जिला प्रशासन का अभियान भी अब सुस्त पड़ गया है।

विज्ञापन

दरअसल, बारिश का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घट गई है। पूरे देश में टमाटर की कमी के कारण बाहर से भी टमाटर दून मंडी में नहीं पहुंच पा रहा है। इससे एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है। सचिव मंडी विजय थपलियाल ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर दामों पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटकर में सब्जियों के दाम

सब्जी दाम प्रति किलो
टमाटर 150 से 160 रुपये
तोरई 20 से 30 रुपये
भिंडी 30 से 40 रुपये
अदरक 280 रुपये
करेला 50 से 60 रुपये
बैंगन 60 रुपये
लौकी 25 से 40 रुपये
स्रोत लालपुल मंडी पटेलनगर



ये भी पढ़ें...हैवानियत: तीन दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर करते रहे सामूहिक दुष्कर्म, परिचित ने ही किया था दरिंदों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed