फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 28 complaints against 22 bureaucrats in two years, revealed in RTI

उत्तराखंड: आरटीआई में हुआ खुलासा, दो साल में 22 नौकरशाहों के खिलाफ हुईं 28 शिकायतें

Sat, 08 Aug 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Aug 2020 02:30 AM IST
सार

  • आरटीआई में हुआ खुलासा, आईएएस दीपक रावत के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें

विज्ञापन
Uttarakhand: 28 complaints against 22 bureaucrats in two years, revealed in RTI
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पिछले दो साल के दौरान शासन को उत्तराखंड सरकार के 22 नौकरशाहों के खिलाफ 28 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें आठ आईएएस और 14 पीसीएस अफसर हैं। सबसे अधिक सात शिकायतें नैनीताल और हरिद्वार के जिलाधिकारी की भूमिका में खासे चर्चित रहे आईएएस अफसर दीपक रावत के खिलाफ हैं। उनकी एक शिकायत का निस्तारण हो चुका है। बाकी सभी नौकरशाहों के खिलाफ एक-एक शिकायत है।

विज्ञापन


यह खुलासा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना में हुआ है। काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नदीमुद्दीन के आवेदन पर कार्मिक सतर्कता विभाग के सूचना अधिकारी हनुमान प्रसाद तिवारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन



आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ यह शिकायतें वर्ष 2018 व 2019 के दौरान हुई हैं। इनमें से कई अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों का कार्मिक विभाग निपटारा भी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आई ये बातें

सूचना के अनुसार, वर्ष 2018 में आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी, चंद्रेश यादव व बाल मयंक मिश्रा के खिलाफ शिकायत शासन को  मिली। वर्ष 2019 में आईएएस आनंद बर्धन, नितेश कुमार झा, राम बिलास यादव व नितिका खंडेलवाल के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुईं।

इनमें से दीपक रावत की एक शिकायत तथा राधा रतूड़ी तथा चंद्रेश यादव की शिकायतें निपटाई जा चुकी हैं। दीपक रावत के विरुद्ध दो शिकायतें तथा नितिका खंडेलवाल से संबंधित शिकायतों में शपथ पत्र प्राप्त न होने के कारण निस्तारण की प्रक्रिया रुकी हुई है। दीपक रावत की चार शिकायतों और नितेश कुमार झा, आनंद बर्धन तथा राम बिलास यादव की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है।

पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ मिलीं शिकायतें
सूचना के अनुसार वर्ष 2018 व 19 में 14 पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें शासन को पहुंची हैं। इनमें ललित नारायण मिश्र, जितेेंद्र कुमार, जगदीश चंद्र कांडपाल, प्रत्यूष सिंह, कुसुम चौहान, कृष्ण कुमार मिश्र, श्याम सिंह राणा, रमेश गौतम, रुचि मोहन रयाल, उदय सिंह राणा, श्रीष कुमार, संतोष कुमार पांडेेय और रविंद्र बिष्ट शामिल हैं। इसमें से जगदीश चंद्र कांडपाल के विरुद्ध शिकायत निपटाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed