फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 18 bureaucrats including 13 IAS officers Transfer Today See List Here

Uttarakhand: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस समेत 18 नौकरशाहों के दायित्व बदले, यहां देखें सूची

Fri, 29 Nov 2024 09:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Nov 2024 09:49 PM IST
सार

उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का प्रभार अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव से हटाकर अपर सचिव रीना जोशी को दे दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand 18 bureaucrats including 13 IAS officers Transfer Today See List Here
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केदारनाथ उपचुनाव के बाद संभावित माने जा रहे प्रशासनिक फेरबदल के तहत शासन ने 13 आईएएस, तीन पीसीएस समेत 18 नौकरशाहों के दायित्वों में बदलाव कर दिया है। शुक्रवार की देर शाम कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का प्रभार अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव से हटाकर अपर सचिव रीना जोशी को दे दिया है। कुछ नौकरशाहों को हल्का किया गया है तो कुछ के प्रभार बढ़ा दिए गए हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand: देश के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हुआ ऋषिकेश, सीएम धामी ने पीएम का जताया आभार
विज्ञापन


प्रमुख सचिव एल फैनई से अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष पद हटा दिया गया है। अपर सचिव रणवीर सिंह को कृषि व कृषक कल्याण, पेयजल, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अपर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल से ग्राम विकास, आयुक्त ग्राम्य विकास हटाया गया है। उन्हें अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। आईएएस उदयराज से अपर सचिव गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन के प्रबंध निदेशक का दायित्व हटाया गया है। अपर सचिव आनंद स्वरूप कृषि व कृषक कल्याण के प्रभार से मुक्त किए गए हैं। नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे को नियोजन से मुक्त राजस्व का जिम्मा सौंपा गया है। रीना जोशी से अपर सचिव सिंचाई एवं लघु सिंचाई को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनुज गोयल को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण बनाया गया है। अनुराधा पाल को अपर सचिव ग्राम विकास आयुक्त व आयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया है। अपर सचिव गौरव कुमार कोे समाज कल्याण विभाग का जिम्मा दिया गया है। अपूर्वा पांडेय से सचिव रेरा व सचिव भू-संपदा अपीलीय अधिकरण का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है, उन्हें अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी गई है। अभिनव शाह से जड़ी-बूटी विकास एवं शोध संस्थान निदेशक पद को हटाया गया है।

मसूरी विकास प्राधिकरण के सचिव बने मोहन सिंह
पीसीएस ईलागिरी को एडीएम पौड़ी गढ़वाल से हटाया गया है, उन्हें सचिव रेरा और सचिव भू संपदा अपीलीय अधिकरण देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मोहन सिंह बर्निया को सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश प्रताप सिंह से विहित प्राधिकारी राज्य संपत्ति विभाग हटाया गया है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत से राजस्व व उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग को हटाया गया है। प्रदीप जोशी को अपर सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व, सचिव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सोनिका से स्मार्ट सिटी का चार्ज हटा, बंसल को मिला
शासन ने शासन में अपर सचिव सोनिका से स्मार्ट सिटी के सीईओ का प्रभार हटा दिया है। अब यह दायित्व देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल देखेंगे। हरिद्वार के मेला अधिकारी का प्रभार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को दिया गया है। अभी तक यह दायित्व अपर सचिव धीराज गर्ब्याल के पास था। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सचिव विनोद कुमार सुमन को वित्त विभाग से मुक्त कर दिया है। उन्हें सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल का दायित्व दिया गया है। ये दोनों विभाग सचिव दीपेंद्र चौधरी के पास थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed