{"_id":"6ae76d6ee282327ce10cf826","slug":"uttarakhand-104-health-helpline-will-remain-closed-for-nine-days-it-will-be-relaunched-with-new-software-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: उत्तराखंड में 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन नौ दिन रहेगी बंद, नए सॉफ्टवेयर के साथ की जाएगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी खबर: उत्तराखंड में 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन नौ दिन रहेगी बंद, नए सॉफ्टवेयर के साथ की जाएगी शुरू
Sun, 01 Nov 2026 10:24 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:24 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन का संचालन अब नई संस्था वी विन लिमिटेड करेगी।
विज्ञापन
फोन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
राज्य में स्वास्थ्य परामर्श देने वाली हेल्पलाइन 104 नौ नवंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह सेवा एक नवंबर से ही बंद कर दी गई है। अब इस हेल्पलाइन का संचालन नए सॉफ्टवेयर के साथ किया जाएगा। हेल्पलाइन की सेवाएं 10 नवंबर से दोबारा शुरू होंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन का संचालन अब नई संस्था वी विन लिमिटेड करेगी। संस्था 10 नवंबर से कामकाज संचालित करेगी, साथ ही नई तकनीकी का परीक्षण होगा। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक माध्यमों से स्वास्थ्य सेवाओं पर परामर्श लेना होगा।
विज्ञापन
UK Top News: हेलीकॉप्टर हादसे में रेस्क्यू पूरा, केदारताल में ट्रैकर्स की तलाश जारी, भाजपा पर सोनिया का वार
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निदेशक डॉ.अमित शुक्ला ने बताया कि नई संस्था द्वारा संचालन शुरू करने तक यह सेवा बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों से इस अवधि में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है।