UK Top News: हेलीकॉप्टर हादसे में रेस्क्यू पूरा, केदारताल में ट्रैकर्स की तलाश जारी, भाजपा पर सोनिया का वार
उत्तराखंड के चमोली में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सभी छह लोगों के शवों को निकाल लिया गया है। वहीं, उत्तरकाशी में लापता ट्रैकर्स की तलाश भी जारी है। उधर, पूर्व मंत्री हरक सिंह की करीबी सोनिया आनंद एक बार फिर चर्चा में है। पढ़ें अहम खबरें...
विस्तार
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: जवानों ने दुर्गम रास्ते पार कर सभी छह मृतकों के शव खाई से निकाले, ज्योतिर्मठ पहुंचाए
चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत सभी छह व्यक्तियों के शवों निकाल लिया गया है। सभी के शवों को घटनास्थल से रेस्क्यू कर ज्योतिर्मठ पहुंचा दिया गया है। शनिवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस, स्थानीय प्रशासन एवं सेना के जवानों की रेस्क्यू टीमों ने क्षत विक्षित शवों को रेस्क्यू कर तोली नाला स्थित सड़क मार्ग पहुंचाया था। अंतिम शव सुबह 4:40 बजे लाया गया। इसके बाद सुबह 6:20 बजे मोर्चरी ज्योर्तिमठ लाया गया है l पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का समापन, देहरादून को मिली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी
सीएम धामी आज खेल महाकुंभ 2026 का समापन किया। समापन समारोह को संबोधित करते सीएम धामी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं। ये हमें जीवन में आगे बढ़ना, अनुशासन विकसित करना और पीछे छूट जाने पर फिर से उठने का साहस जुटाना जैसी कई बातें सिखाते हैं। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: क्षेत्र पंचायतों को सौगात, सशक्त बनाने के लिए सीएम धामी ने की चार बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखंड प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने और ब्लॉक प्रमुखों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। पढ़ें पूरी खबर
उत्तरकाशी: केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार की गई रेकी
उत्तरकाशी के केदारताल क्षेत्र में लापता सात ट्रैकर्स और एक गाइड की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के चलते तलाशी अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। ऐसे में हेलीकॉप्टर की मदद से क्षेत्र की हवाई रेकी कराई गई। पढ़ें पूरी खबर
केदारनाथ सेंचुरी क्षेत्र: हेलीकॉप्टर के शोर से वन्यजीवों पर पड़ रहा असर, वन्यजीव प्रभाग करेगा अध्ययन
देहरादून: सोनिया आनंद ने की प्रेसवार्ता, भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की करीबी मानी जाने वाली जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद पर भवन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने और कब्जा करने का आरोप लगा है। दोनों हाथ गंवा चुके बुजुर्ग हरिओम सहगल ने शनिवार को एसएसपी देहरादून को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर
हल्द्वानी: कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी और फर्नीचर जलकर नष्ट; दमकल ने पाया काबू
हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। आग स्पेयर पार्ट्स स्टोर और पब्लिक लाउंज वाले हिस्से में लगी। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर