फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhadn politics.

कांग्रेस छह महीने में देगी अपना रिपोर्ट कार्ड

Tue, 09 Dec 2014 01:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Dec 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
uttarakhadn politics.

उत्तराखंड कांग्रेस ने बीते छह महीनों में क्या किया और आने वाले छह महीने का एजेंडा क्या है, इसे लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय 10 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी के साथ चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व पर लगेगी मुहर
यह बैठक उत्तराखंड कांग्रेस के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसी दौरान प्रदेश कार्यकारिणी में कितने और किन लोगों को रखा जाए, खाली पड़े दायित्वों को लेकर सरकार-संगठन ने जो खाका तैयार किया है, पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर भी लगनी है।
विज्ञापन


सरकार और संगठन दोनों मुखिया इस समय दिल्ली में हैं। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के चलते मुख्यमंत्री हरीश सोमवार को दून नहीं लौटे और शाम को किशोर उपाध्याय भी दिल्ली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि 10 दिसंबर को होने वाली बैठक में किशोर उपाध्याय अपने छह महीनों के कार्यकाल का लेखाजोखा भी सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अगले छह महीनों, जिसमें सदस्यता अभियान, संगठनात्मक गतिविधियां, जिला व ब्लॉक इकाईयों की बैठकें और एजेंडे आदि पर चर्चा होनी है। बैठक में हरिद्वार जिले में अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों पर भी प्रदेश प्रभारी के साथ रणनीति तय होनी है।

सीएम अभी दो दिन और दिल्ली में
मुख्यमंत्री अभी दो दिन और दिल्ली में रहेंगे। 9 दिसंबर को सोनिया गांधी का जन्मदिन है, जबकि 10 दिसंबर को प्रदेश प्रभारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि हरीश रावत 11 को ही देहरादून लौटेंगे, क्योंकि 12 दिसंबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इसके बाद 13 को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सीएम खुद न जाकर वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश को भेजेंगे। बैठक में गुड्स एंड सर्विस टैक्स को लेकर केंद्र व राज्यों के बीच बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी है।  

प्रदेश कांग्रेस 18 को दिल्ली में दिखाएगी ताकत

उत्तराखंड कांग्रेस ने दिल्ली सत्याग्रह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना देगी। सत्याग्रह की तैयारी के सिलसिले में कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप और विजय सारस्वत दिल्ली रवाना हो गए हैं।


प्रदेश कांग्रेस दिल्ली में ताकत दिखाना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ दोनों नेता मंगलवार को जंतर-मंतर का दौरा कर दिल्ली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर सत्याग्रह को अंतिम रूप देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed