फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhadn News: State single teacher schools will not be allowed to be closed: Dhan Singh Rawat

Dehradun: प्रदेश के एकल शिक्षक वाले स्कूल बंद नहीं होने देंगे, बोले शिक्षा मंत्री- जल्द की जाएगी व्यवस्था

Sun, 19 Mar 2023 09:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Mar 2023 09:12 PM IST
सार

विभागीय अफसरों का कहना है कि राज्य में 2,633 प्राथमिक और 1,300 जूनियर हाईस्कूल एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की कमी से किसी स्कूल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस मसले पर बैठक कर जल्द कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhadn News: State single teacher schools will not be allowed to be closed: Dhan Singh Rawat
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षकों के अटैचमेंट खत्म होने से 600 से ज्यादा स्कूलों में ताला लगने की नौबत शीर्षक से अमर उजाला में 19 मार्च को छपी खबर का शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने संज्ञान लेते हुए कहा कि इस तरह के स्कूलों के लिए शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। इन्हें बंद नहीं होने दिया जाएगा। यदि शिक्षक नहीं होंगे तो बच्चे पढ़ेंगे कैसे।

विज्ञापन

प्रदेश में इन दिनों उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में बिना किसी पूर्व तैयारी के शिक्षकों के अटैचमेंट खत्म करने से कई स्कूलों में ताला लगने की नौबत आ गई है। उन स्कूलों में ताला लग सकता है, जो पहले से एकल शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि राज्य में 2,633 प्राथमिक और 1,300 जूनियर हाईस्कूल एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं।

विज्ञापन

इन स्कूलों को इधर उधर से व्यवस्था में लगे शिक्षक चला रहे हैं। उन्हें मूल तैनाती पर भेजने से स्कूलों में ताला लटक सकता है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मुताबिक, कार्मिक विभाग का शासनादेश है कि किसी को अटैच नहीं कर सकते, लेकिन कई बार शिक्षक के गंभीर बीमार होने, शिक्षिकाओं के सीसीएल पर जाने एवं एकल शिक्षक वाले स्कूलों में शिक्षकों को अटैच करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में महिला वार्डन से छेड़खानी, छात्रों का हंगामा देख पुलिस ने संभाला मोर्चा

मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की कमी से किसी स्कूल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस मसले पर मंगलवार को कार्मिक विभाग के साथ बैठक कर जल्द कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed