फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urs 2021: 753rd Annual Urs of Sabir Pak Starts in Piran Kaliyar

उर्स 2021: मेहंदी डोरी की रस्म के साथ साबिर पार्क के सालाना उर्स का आगाज, ये होंगी प्रमुख रस्में

Thu, 07 Oct 2021 09:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)।  Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Oct 2021 09:53 PM IST
सार

सज्जादानशीन ने दरगाह साबिर पाक में मेहंदी डोरी और संदल पेश किया। इसके बाद शाह अली एजाज साबरी और शाह यावर अली एजाज साबरी ने प्रसाद के तौर पर जायरीनों को मेहंदी डोरी बांटी।

विज्ञापन
Urs 2021: 753rd Annual Urs of Sabir Pak Starts in Piran Kaliyar
पिरान कलियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की चुनौतियों के बीच मेहंदी डोरी की रस्म के साथ साबिर पाक के 753वें सालाना उर्स का आगाज हो गया। रात दस बजे ईशा की नमाज अदा की गई। मजार शरीफ में मेहंदी डोरी पेश करते वक्त जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी मशक्कत के बाद करीब 100 जायरीन साबिर पाक के मजार शरीफ के अंदर जा सके।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दूसी, शाह यावर एजाज साबरी, उनके परिवार और खास मुरीद (अनुयायी) दरगाह साबिर पाक से अल्लाह हू अकबर की सदाओं के साथ अपने कदीमी (पुराने घर) पहुंचे। यहां से अपने सिर पर मेहंदी, डोरी की थाल, संदल और प्रसाद लेकर सूफियाना कव्वालों के साथ वापस दरगाह आए।
विज्ञापन


उर्स 2021: बरेली शरीफ से झंडा लेकर पिरान कलियर पहुंचा जत्था, बुलंद दरवाजे पर अदा की झंडा कुशाई की रस्म
विज्ञापन
विज्ञापन


सज्जादानशीन ने दरगाह साबिर पाक में मेहंदी डोरी और संदल पेश किया। इसके बाद शाह अली एजाज साबरी और शाह यावर अली एजाज साबरी ने प्रसाद के तौर पर जायरीनों को मेहंदी डोरी बांटी। इस मौके पर देश में अमनचैन और कोरोना से निजात की दुआएं मांगी गईं। मेहंदी डोरी की रस्म में कव्वालों ने कलाम पेश किए। मौके पर शाह खालिक मियां, शाह सुहैल, दरगाह पानीपत के सज्जादानशीन हाफिज मैराज साबरी, शाह गाजी, नैय्यर अजीम फरीदी, राजी मियां, शाह असद साबरी, गुलसाद सिद्दीकी, सूफी राशिद साबरी, सफीक साबरी मौजूद रहे। 


विभिन्न प्रदेशों के लोग बने गवाह
मेहंदी डोरी की रस्म में शामिल होने के लिए पंजाब, दिल्ली, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर सहित अन्य जगहों से जायरीन कलियर पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कई पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी ड्यूटी पर तैनात रहे। कोविड गाइडलाइन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी भी सतर्क रहे। प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह ने बताया कि मेहंदी डोरी की रस्म सकुशल संपन्न कराई गई।

पंजाब के जायरीन उठाते हैं लाइट का खर्च 
साबिर पाक के सालाना उर्स में मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान साबिर पाक की दरगाह से सज्जादानशीन के पुराने घर तक करीब डेढ़ किमी तक लाइट का इंतजाम पंजाब के जायरीन अपने खर्चे पर करते हैं। गोविंदगढ़, पंजाब निवासी रणधीर ने बताया कि वे करीब 22 वर्षों से कलियर आकर लाइट की व्यवस्था कराते हैं। यह धर्म का काम है और सभी को मिलजुलकर करना चाहिए।

उर्स की मुख्य रस्में
18 अक्तूबर को छोटी रोशनी
19 अक्तूबर को बड़ी रोशनी
20 अक्तूबर को कुल शरीफ
21 अक्तूबर को गुस्ल शरीफ
22 अक्तूबर को नातिया मुशायरा
23 अक्तूबर को उर्स का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed