फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   urban development minister sought report of smart city works

शहरी विकास मंत्री ने मांगी स्मार्ट सिटी के कार्यों की रिपोर्ट

Thu, 26 May 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
urban development minister sought report of smart city works
राजधानी में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों में अब सुस्ती नहीं चलेगी। पूर्व में हीलाहवाली करने पर एक ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अब शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यों की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के सभी काम तय समय पर पूरा करने के साथ ही इन्हें जनता के लिए व्यावहारिक बनाया जाए। उन्होंने पीपीपी मोड पर स्मार्ट पोल का काम इस साल दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून स्मार्ट सिटी की बैठक ली। बैठक में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा भी शामिल हुए। बैठक में मंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। निर्देश दिया कि विभिन्न योजना को कितने नागरिक उपयोग कर रहे हैं, इस संबंध में डाटा उपलब्ध कराया जाए। इस संबंध में नागरिकों को जागरूक किया जाए। उन्होंने स्मार्ट सिटी का आधुनिकीकरण और उच्चीकरण करने का निर्देश दिए। इस मिशन में 24 घंटे बिजली, पानी और सालिड बेस्ट मैनेजमेंट की सुविधा दी जाएगी। अभी तक स्मार्ट स्कूल, वाटर एटीएम, ई कलक्ट्रेट, इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सिस्टम परियोजना पूर्ण हो चुकी है। डीआईसीसी के माध्यम से 500 सीसीटीवी कैमरों, स्मार्ट टायलेट, दून लाईब्रेरी, स्मार्ट जल आपूर्ति संर्वद्धन का काम चल रहा है। घंटाघर से दिलाराम चौक, बहल चौक से आराघर, प्रिंस चौक से आराघर, घंटाघर से किसान नगर मार्ग पर स्मार्ट सिटी के प्रस्तावित काम चल रहे है। यहां पर मल्टी यूटीलिटी डक, ड्रेनेज, सीवर और जल आपूर्ति के काम होने हैं। बैठक में आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून आर राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने रखी प्रगति रिपोर्ट
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पलटन बाजार में 49 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दस इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो चुका है। पांच बसें और जून के प्रथम सप्ताह में आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को सफाई के लिए मिलेंगी 42 मशीनें
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास विभाग की ओर से सफाई की 42 मशीनें नगर निगम को उपलब्ध कराई जाएंगी। 206 ट्यूबवेल को अपग्रेड किया जा रहा है। नगर निगम को दो जटायु मशीन, दो स्वीपिंग मशीन, एक कॉम्पैक्टर, दो ड्रैन क्लीनिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है। मंत्री ने दो कॉम्पैक्टर, 20 हाकर टीपर, 20 ई-कार्टेज, की मशीनें पांच जून तक दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed