{"_id":"6ad21f67bc9fafc5e10cea0d","slug":"uproar-at-dharmawala-toll-plaza-representatives-and-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-137571-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: धर्मावाला टोल पर हंगामा, अपनी-अपनी बात पर अड़े प्रतिनिधि व ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: धर्मावाला टोल पर हंगामा, अपनी-अपनी बात पर अड़े प्रतिनिधि व ठेकेदार
Fri, 16 Oct 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
- जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी ने क्षेत्रवासियों के साथ किया हंगामा
- 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए टोल फ्री करने की मांग
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर। धर्मावाला टोल पर 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले क्षेत्रवासियों से शुल्क नहीं लेने की मांग करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी ने शुक्रवार को हंगामा किया। इस दौरान उनकी टोल ठेकेदारों से नोक-झोंक हुई, जिसका मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव किया। हालांकि टोल ठेकेदार नियमानुसार सभी से शुल्क वसूलने की बात पर अड़े रहे लेकिन, जिला पंचायत सदस्य ने चेतावनी दी कि यदि उन्होंने क्षेत्रवासियों को राहत नहीं दी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
धर्मावाला स्थित टोल प्लाजा पर जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी के साथ एकत्रित हुए क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। इसके अलावा आकस्मिक स्थिति में यदि कोई व्यक्ति निजी वाहन से भी कहीं जा रहा है तो उसे भी शुल्क में छूट देनी चाहिए। उधर मौके पर मौजूद टोल ठेकेदारों के प्रतिनिधियों ने ऐसी किसी छूट देने से साफ इंकार करते हुए कहा कि उन्हें एनएचएआई से जो दिशा-निर्देश मिले हैं, उसी के आधार पर टोल लिया जाएगा। ठेकेदार के प्रतिनिधियों और जिला पंचायत सदस्य व उनके साथ मौजूद क्षेत्रवासियों के बीच अपनी-अपनी बात मनवाने के लिए नोक-झोंक हुई। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद धर्मावाला पुलिस ने बीच-बचाव करके दोनों पक्षों को शांत कराया।
जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी ने कहा यदि टोल पर 15 किलोमीटर के दायरे की व्यवस्था को लागू नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उधर टोल मैनेजर प्रमोद ने बताया आकस्मिक स्थिति वाली शर्त को कंपनी ने मान लिया है, लेकिन लोकल लोगों की आवाजाही मासिक पास ही हो पाएगी।