{"_id":"64c42393c9d96734e7038684","slug":"uploaded-obscene-photos-of-a-girl-on-instagram-by-creating-a-fake-account-dehradun-news-c-5-drn1037-211128-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: इंस्टाग्राम पर युवती का फर्जी अकाउंट बनाकर अपलोड किए अश्लील फोटो, एड किया मां का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: इंस्टाग्राम पर युवती का फर्जी अकाउंट बनाकर अपलोड किए अश्लील फोटो, एड किया मां का नंबर
Sun, 30 Jul 2023 04:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 04:01 PM IST
सार
क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की है। गत 21 जुलाई को उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट चेक किया था।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम अकांउंट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साइबर अपराधियों ने एक युवती का फर्जी इंस्टाग्राम अकांउंट बनाकर उसमें अश्लील सामग्री अपलोड कर दी। अपने फोटो और अश्लील वीडियो को देखकर युवती हैरान रह गई और उसने यह बात अपनी मां को बताई। मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: एक सितंबर से प्रदेश के 10 जिलों में होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, यहां पढ़िए पूरी जानकारी
विज्ञापन
एसओ कुंदन राम ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की है। गत 21 जुलाई को उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट चेक किया था। उसने जो अकाउंट देखा वह उसी के नाम से बना हुआ था। इस पर फोटो भी युवती का ही लगा था।
विज्ञापन
अंदर एक्सेस किया तो देखा कि उसमें कई वीडियो और फोटो को अश्लील बनाकर अपलोड किया हुआ है। इस अकाउंट में युवती की मां का मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।