फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women home guards will be recruited in 10 districts of the state from September 1 Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: एक सितंबर से प्रदेश के 10 जिलों में होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Sat, 29 Jul 2023 01:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Jul 2023 01:06 PM IST
सार

पिछले साल मुख्यमंत्री ने महिला होमगार्ड संबंधी घोषणा की थी। इस भर्ती के बाद सभी 13 जनपदों में महिला होमगार्ड की एक-एक प्लाटून हो जाएगी। 330 पदों में से 320 होमगार्ड और 10 प्लाटून कमांडर के होंगे।
 

विज्ञापन
Women home guards will be recruited in 10 districts of the state from September 1 Uttarakhand news in hindi
होमगार्ड - फोटो : pti

विस्तार

प्रदेश के 10 जिलों में 330 महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती एक सितंबर से शुरू की जाएगी। इनमें से 10 प्लाटून कमांडर के पद भी होंगे। इसके लिए तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। भर्ती दो चरणों में होगी। पहला चरण एक सितंबर को शुरू होगा, जिसके लिए संबंधित जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि पिछले साल मुख्यमंत्री ने महिला होमगार्ड संबंधी घोषणा की थी। इस भर्ती के बाद सभी 13 जनपदों में महिला होमगार्ड की एक-एक प्लाटून हो जाएगी। 330 पदों में से 320 होमगार्ड और 10 प्लाटून कमांडर के होंगे।

विज्ञापन


इस बार भर्ती प्रक्रिया में संशोधन भी किया गया है। भर्ती के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति चयन करेगी। इनमें एक सदस्य जिलाधिकारी और एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अक्तूबर के पहले सप्ताह तक पूरी होगी भर्ती

पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी के लिए तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित कराया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। इनमें शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी। जबकि, इसके अलावा योग्यता के आधार पर अंक दिए जाएंगे ।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात, उफनाए नदी-नालों ने मचाई तबाही, सामान छोड़ घरों से भागे लोग

ये होंगी अहर्ता और वेटेज

आयु- 18 से 40 वर्ष

शैक्षणिक अहर्ता - न्यूनतम 10वीं पास

शैक्षणिक अहर्ता के लिए-10 अंक

एनसीसी के लिए-05 अंक

कुशल खिलाड़ी के लिए-05 अंक

कुशल वाहन चालक के लिए-05 अंक

होमगार्ड विभाग के लिए-05 अंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed