{"_id":"578e68e54f1c1b1d7fc4b854","slug":"upcl-sdo-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का पानी भरने पर UPCL के एसडीओ पर गाज, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का पानी भरने पर UPCL के एसडीओ पर गाज, निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के पानी से विद्युत यंत्र खराब होने और कार्यों में लापरवाही पर यूपीसीएल के मंगलौर एसडीओ अक्षय कपिल को निलंबित कर दिया गया है। प्रबंधन ने निलंबित एसडीओ को अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल रुड़की से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के निदेशक (मानव संसाधन) पीसी ध्यानी ने बताया कि विद्युत वितरण उपखंड-द्वितीय मंगलौर में तैनात एसडीओ अक्षय कपिल लगातार कार्य के प्रति लापरवाही बरत रहे थे। अधिकारियों के सख्त निर्देश के बावजूद एसडीओ ने अपना रवैया नहीं बदला।
विज्ञापन
पानी से खराब हुए विद्युत उपकरण
जून 2016 में बरसात की वजह से झबरेड़ा सब स्टेशन में पानी भरने पर एसडीओ को सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए गए थे। 17 जुलाई को भारी बरसात की वजह से सब स्टेशन में मेन गेट के अंदर पानी घुस गया।
विज्ञापन
बरसात के पानी से वहां रखे विद्युत उपकरण खराब हो गए। पानी भरने की सूचना पर निदेशक (परिचालन) ने एसडीओ से फोन पर बात की। आरोप है कि एसडीओ ने निदेशक (परिचालन) को दीवार निर्माण होने की गलत सूचना दी। निदेशक (परिचालन) की संस्तुति पर निदेशक मानव संसाधन ने आरोपी एसडीओ को निलंबित कर दिया है।