{"_id":"5d473e3e8ebc3e6d1a13f037","slug":"upcl-did-not-take-care-of-transformer-villagers-burst-into-anger-vikas-nagar-news-drn3153176135","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल ने नहीं ली ट्रांसफार्मर की सुध, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीएल ने नहीं ली ट्रांसफार्मर की सुध, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन
कोटी डिमऊ गांव में यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : VIKAS NAGAR
शिकायत के बाद भी यूपीसीएल ने कोटी डिमऊ गांव में लगे ट्रांसफार्मर की सुध नहीं ली, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गांव में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र ट्रांसफार्मर को शिफ्ट नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मांग के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन भी भेजा।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर के नीचे लगातार भू कटाव हो रहा है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही गांव की बिजली आपूर्ति भी ठप हो सकती है। पूर्व में ग्रामीणों ने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की थी। तब उन्हें शीघ्र ही ट्रांसफार्मर के नीचे सुरक्षात्मक कार्य कराने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर की सुध लेने कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। कहा कि बारिश के बीच लगातार भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है।
ट्रांसफार्मर को दो खंबों पर स्थापित किया गया था। इसमें से एक खंभे के नीचे की जमीन पूरी तरह से दरक चुकी है। कहा कि यदि विभाग शीघ्र ही क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे की सुध नहीं लेता तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में जगत सिंह, मुकेश, दाताराम, ध्यान सिंह, ज्ञान सिंह, शीला देवी, सीमा चौहान, सेमानी देवी, गजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं, एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। मामले में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

कोटी डिमऊ गांव में मिट्टी दरकने से क्षतिग्रस्त हालत में बिजली पोल।- फोटो : VIKAS NAGAR