फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   upcl corporations with customer huge bill

बड़े बकायादारों पर ऊर्जा निगम मेहरबान, नहीं काटा कनेक्शन

Mon, 27 Mar 2017 10:41 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Mar 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
upcl corporations with customer huge bill
electricity - फोटो : Amar Ujala

बड़े बकायादारों पर यूपीसीएल दरियादिली दिखा रहा है। कई डिफाल्टर तो तीन से पांच साल से लाखों की रकम पर कुंडली मारे बैठे हैं। फिर भी उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) उनके कनेक्शन नहीं काट रहा है।

विज्ञापन


विद्युत टैरिफ में बढ़ोतरी को लेकर जन सुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं ने बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई न किए जाने का मुद्दा उठाया था। लोगों का तर्क था कि करोड़ों रुपये का बकाया जमा न होना भी यूपीसीएल के घाटे का कारण है। यूपीसीएल घाटे को आयोग को भेजे जाने वाले टैरिफ में जोड़ देता है।
विज्ञापन


जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में बढ़ोतरी के रूप में झेलना पड़ता है।इस पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। आयोग ने विद्युत बिल वसूली और बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करने को कहा था। यूपीसीएल ने बकायेदारों की सूची तो जारी कर दी, लेकिन उनके विद्युत कनेक्शन काटने में दरियादिली दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत बिल के बड़े बकायेदारों में कई बड़े इंडस्ट्री संचालक और सरकारी विभाग भी शामिल हैं। पांच लाख रुपये से अधिक बिजली का बिल जमा न कराने के बकायेदारों में करीब 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के  संचालक भी शामिल हैं। विद्युत बिल की छोटी छोटी रकम और कुछ दिन की देरी पर आम उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने वाले यूपीसीएल की बड़े बकायेदारों पर दरियादिली सवालों के घेरे में है।


यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक एमके जैन ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिन्होंने सालों से बिल जमा नहीं कराया है, उनके कनेक्शन का स्थायी विच्छेदन कर जिला प्रशासन के माध्यम से वसूली की जाती है। यह कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed