फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL collected 8.5 crores more from consumers Electricity Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से 8.5 करोड़ ज्यादा वसूले, आगामी बिजली बिल में की जाएगी समायोजित

Wed, 18 Sep 2024 02:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Sep 2024 02:06 PM IST
सार

यूपीसीएल हर महीने बिजली खरीद के हिसाब से उपभोक्ताओं से बिजली बिल में वसूल या छूट का प्रावधान करता है। चूंकि यह बिजली खरीद अनुमानित होती है, इसलिए इसमें स्पष्टता नहीं होती।

विज्ञापन
UPCL collected 8.5 crores more from consumers Electricity Uttarakhand News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत उपभोक्ताओं से बिजली खरीद के 8.51 करोड़ रुपये अधिक वसूल लिए। अब यह रकम आगामी बिजली बिल में समायोजित की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


दरअसल, यूपीसीएल हर महीने बिजली खरीद के हिसाब से उपभोक्ताओं से बिजली बिल में वसूल या छूट का प्रावधान करता है। चूंकि यह बिजली खरीद अनुमानित होती है, इसलिए इसमें स्पष्टता नहीं होती। यूपीसीएल ने मार्च तक की तिमाही में 28.17 करोड़ की बिजली खरीदी, जिसके सापेक्ष उपभोक्ताओं से 36.68 करोड़ की वसूली की गई। लिहाजा, आठ करोड़ 51 लाख रुपये अधिक की वसूली की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: बारिश रुकी...सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू, जय बाबा केदार के जयघोष के साथ आगे बढ़े श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल ने नियामक आयोग में एफपीपीसीए के एप्रूवल के लिए अपील दायर की थी। इसमें खुद यूपीसीएल ने अधिक वसूली की बात स्वीकार की थी। नियामक आयोग अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य विधि अनुराग शर्मा की पीठ ने यह रकम आगामी महीने में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में समायोजित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed