फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Yatra: बारिश रुकी...सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू, जय बाबा केदार के जयघोष के साथ आगे बढ़े श्रद्धालु

Wed, 18 Sep 2024 12:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Sep 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2024 trek to Kedarnath starts from Sonprayag Uttarakhand weather News Read All Updates
केदारनाथ के लिए निकलते यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू हो गई है। बारिश बंद होने के बाद सुबह दस बजे से एनडीआरफ के जवानों की मौजूदगी में सोनप्रयाग से यात्रियों को भेजा गया। वहीं रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक रातभर हल्की बारिश होती रही। 





दूसरे चरण की चारधाम यात्रा के लिए 17 दिन में 2.70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। एक दिन में औसतन 20 हजार यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।

ऑनलाइन के साथ ही हरिद्वार व ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है। मानसून के दौरान थमी चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। सितंबर, अक्तूबर व नवंबर माह में चारधामों की यात्रा करने के लिए पंजीकरण की संख्या बढ़ गई है। एक से 17 सितंबर तक 2.70 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया।

Kedarnath Yatra 2024 trek to Kedarnath starts from Sonprayag Uttarakhand weather News Read All Updates
सोनप्रयाग में लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रा शुरू होने से अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 59.30 लाख पहुंच गया है। इसमें 33.50 लाख से ज्यादा चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष चारधाम यात्रा के लिए 72 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था।

Kedarnath Yatra 2024 trek to Kedarnath starts from Sonprayag Uttarakhand weather News Read All Updates
केदारनाथ पैदल यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसमें 56 लाख यात्रियों ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी पंजीकरण की संख्या 80 लाख पहुंचने का अनुमान है। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों को फिर से नया रिकॉर्ड बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2024 trek to Kedarnath starts from Sonprayag Uttarakhand weather News Read All Updates
केदारनाथ पैदल यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके अलावा मौसम में सुधार होते ही केदारघाटी के आसमान में हेलिकॉप्टर की उड़ान शुरू हो गई है। बीते दो दिन में हेलिकॉप्टर से 2412 यात्री केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान 9 हेलिकॉप्टर की कुल 439 शटल हुईं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में बेरोजगारों का शिक्षक बनने का सपना सिस्टम ने तोड़ा, आयोग ने नहीं दी आयु सीमा में छूट

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2024 trek to Kedarnath starts from Sonprayag Uttarakhand weather News Read All Updates
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हेलिकॉप्टर से यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है। सभी हेली कंपनियों में एडवांस ऑनलाइन बुकिंग के साथ ऑफलाइन बुकिंग भी हो रही है। इस वर्ष 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू हुई थी। शुरूआती 40 दिन की यात्रा में हजारों यात्रियों ने हेली सेवा का लाभ उठाया। अब फिर मौसम सामान्य होते ही यात्रा धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed