फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Upanal employees: Will get equal pay for equal work after 12 years of service

उपनल कर्मचारी : 12 साल की सेवा पर मिलेगा समान काम के लिए समान वेतन

Sun, 23 Nov 2025 08:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Upanal employees: Will get equal pay for equal work after 12 years of service
सैनिक कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनी सहमति
विज्ञापन

शासनादेश होने पर आज स्थगित हो सकता है कर्मचारियों का आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उपनल कर्मचारियों को पहले चरण में 12 साल की सेवा पर समान कार्य के लिए समान वेतन मिलेगा। वहीं, आंदोलनरत कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक विनोद गोदियाल के मुताबिक मांगों पर आज शासनादेश होने पर आंदोलन स्थगित कर दिया जाएगा।
प्रदेश के 22 हजार उपनल कर्मचारी लंबित मांगों के लिए पिछले 14 दिन से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें नियमित करने सहित समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए। कर्मचारियों की शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के साथ हुई वार्ता के बाद रविवार को एक बार फिर उनके कैंप कार्यालय में वार्ता हुई। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक विनोद गोदियाल के मुताबिक बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाएगा। नो वर्क नो पे के आदेश को रद्द किया जाएगा। वहीं, एस्मा के तहत कर्मचारियों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

-------
उपनल कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में समान काम के लिए समान वेतन पर सहमति बनी है। आज मुख्यमंत्री के साथ बैठक होनी है। जिसमें कर्मचारियों की मांगों को लेकर समाधान निकाल लिया जाएगा। -गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed