Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UP power company blacklisted in all three energy corporations of Uttarakhand

Dehradun: यूपी की बिजली कंपनी उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों में ब्लैकलिस्ट, शासन ने जारी किए निर्देश

Tue, 13 Jun 2023 05:48 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 13 Jun 2023 05:48 PM IST
सार

इससे पहले यह कंपनी यूपी में दो बार ब्लैक लिस्ट हो चुकी है। दक्षिणांचल विद्युत निगम ने कंपनी को 18 नवंबर 2022 को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया था। वहीं यूपी जल निगम ने सात जनवरी 2017 को सात साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया था।

विज्ञापन
UP power company blacklisted in all three energy corporations of Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी की बिजली कंपनी एमपीबीएल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों (यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएनएल) ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कंपनी यूपी में दो बार काली सूची में डाली जा चुकी है जो उत्तराखंड में बिजली संबंधी टेंडरों में तथ्य छिपाकर हिस्सा ले रही थी। शासन ने इसकी जांच कराने के बाद कार्रवाई का पत्र निगमों को भेजा था।

विज्ञापन

यूपी की एसपीबीएल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशकों पर यूपी में धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। उन पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में 11 करोड़ 55 लाख की फर्जी बैंक गारंटी जमा कराने का आरोप था। मामले में दक्षिणांचल विद्युत निगम ने कंपनी को 18 नवंबर 2022 को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इस कंपनी (पुराना नाम- एसपी ब्राइट लाइट प्राइवेट लिमिटेड) को यूपी जल निगम ने सात जनवरी 2017 को सात साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad:  पुरोला विवाद में कूदे ओवैसी, भाजपा ने किया पलटवार, ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगे ये हैशटैग

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने यूपी सहित कई राज्यों में टेंडर डालने के प्रयास किए लेकिन असफल रही। अब कंपनी ने उत्तराखंड का रुख किया था। कानपुर निवासी राजीव तलरेजा की शिकायत पर शासन ने तीनों निगमों को कार्रवाई का पत्र भेजा था। शासन के संज्ञान में आया है कि उत्तराखंड में इस कंपनी ने कई टेंडरों में हिस्सा लिया है।


लिहाजा, यूपीसीएल, पिटकुल व यूजेवीएनएल ने इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह भी देखा जा रहा है कि कंपनी ने तथ्य छिपाकर कोई टेंडर ले तो नहीं लिया। इस संबंध में निगमों ने अपने मुख्य अभियंताओं से लेकर अधिशासी अभियंताओं तक अलर्ट जारी कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed