{"_id":"5efabee3136e8b38270b4b60","slug":"unlock-in-uttarakhand-business-will-increase-in-mandi-from-today-decision-on-rent-not-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unlock in Uttarakhand : आज से मंडी में बढ़ेगा कारोबार, किराये पर नहीं हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock in Uttarakhand : आज से मंडी में बढ़ेगा कारोबार, किराये पर नहीं हुआ फैसला
Tue, 30 Jun 2020 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून निरंजनपुर मंडी में मंगलवार से कारोबार बढ़ाया जायेगा। सोमवार को मंडी अध्यक्ष ने आढ़तियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया। हालांकि, इस बैठक में दुकानों का किराया बढ़ाने संबंधी मसले पर ज्यादा बात नहीं हुई। अध्यक्ष के अनुसार किराया बढ़ाने का प्रस्ताव जा चुका है जिस पर अब बोर्ड को ही निर्णय करना है।
विज्ञापन
सोमवार को अध्यक्ष राजेश शर्मा ने आढ़तियों की बैठक बुलाई थी। दरअसल, मंडी समिति ने दुकानों का किराया दोगुना करने का प्रस्ताव दिया है। समिति का मानना है कि इस प्रस्ताव के बाद मंडी के रखरखाव और कर्मचारियों की तनख्वाह आदि का खर्च निकल सकता है। लेकिन, आढ़ती इसका विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
बैठक में भी आढ़तियों ने इस मुद्दे को रखा था मगर अध्यक्ष ने इस पर कोई आश्वासन नहीं दिया है। राजेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में फैसला बोर्ड को ही करना है। चूंकि, वर्तमान हालातों में मंडी का रखरखाव भी बहुत मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
इधर, मंडी का कारोबार बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष ने बताया कि आढ़ती कारोबार बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। लिहाजा, निर्णय लिया गया है कि मंगलवार से मंडी के दोनों गेट खोले जाएंगे। अभी एक हजार वेंडर मंडी में पहुंच रहे हैं जिनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। हालांकि, मंगलवार को स्थिति देखकर ही आगे के दिनों पर फैसला लिया जाएगा।