फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 6 Guidelines in Uttarakhand Latest News: Three teachers tested Corona positive in Srinagar, Three schools closed

Unlock 6.0 in Uttarakhand: श्रीनगर में तीन शिक्षक निकले कोरोना संक्रमित, तीन स्कूल बंद

Wed, 04 Nov 2020 07:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Nov 2020 07:21 PM IST
सार

  • जांच के लिए 28 अक्तूबर को लिए गए थे सैंपल 
  •  बुधवार को क्षेत्र में 26 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
Unlock 6 Guidelines in Uttarakhand Latest News: Three teachers tested Corona positive in Srinagar, Three schools closed
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के श्रीनगर में विकासखंड खिर्सू के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों के तीन शिक्षकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उक्त विद्यालयों को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के मामले देख शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। दूसरी ओर बुधवार को मेडिकल कॉलेज के एक फार्मासिस्ट और लिपिक सहित 26 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। 

विज्ञापन


  शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, स्कूल खुलने से पूर्व शिक्षकों ने कोरोना जांच के लिए 28 अक्तूबर को सैंपल लिए थे। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत और राजकीय हाईस्कूल श्रीकोट के एक-एक शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Unlock 6.0 Guidelines: उत्तराखंड के रानीखेत में स्कूल पहुंचा 12वीं का छात्र निकला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी पीएल भारती ने बताया कि शिक्षकों के संक्रमित निकलने की सूचना मिलते ही संबंधित स्कूलों को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया। स्कूलों का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

बताया कि हफ्ते- दस दिन बाद पठन-पाठन शुरू हो सकता है।  इधर, सिटी रिस्पांस टीम के प्रभारी बलवंत चौहान ने बताया कि बुधवार को 26 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इनमें श्रीनगर और श्रीकोट के लोग शामिल हैं।

पेयजल निगम दफ्तर दो दिन के लिए बंद

देवप्रयाग में पेयजल निगम में एक सहायक अभियंता के कोरोना संक्रमित निकलने पर दफ्तर को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। अब शुक्रवार (कल) को दफ्तर खुलेगा। निगम के अधिशासी अभियंता आरएस बिष्ट ने बताया कि यहां कार्यरत सहायक अभियंता की तबियत खराब होने पर उन्होंने देहरादून में दो नवंबर को कोरोना टेस्ट करवाया।

जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकले। सुरक्षा की दृष्टि से सैनिटाइजेशन के लिए दो दिन कार्यालय बंद किया गया है। जबकि  सहायक अभियंता को  उनके देहरादून में स्थित घर में ही आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed