फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 6 Guidelines in Uttarakhand Latest News: 80 teachers found infected in Pauri, 84 schools closed for five days

Corona in Uttarakhand: पौड़ी में 80 शिक्षक-शिक्षिकाएं मिले संक्रमित, 84 स्कूल पांच दिनों के लिए बंद

Thu, 05 Nov 2020 07:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Nov 2020 07:56 PM IST
सार

  • खिर्सू में 19, पौड़ी में 24, कोट व पाबौ में 20-20 और कल्जीखाल ब्लाक का 1 स्कूल है बंद
  • अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा कार्यालय तीन दिनों के लिए किया बंद

विज्ञापन
Unlock 6 Guidelines in Uttarakhand Latest News: 80 teachers found infected in Pauri, 84 schools closed for five days
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में 80 शिक्षक-शिक्षिकाओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पांच ब्लाकों के 84 विद्यालयों को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इन शिक्षकों ने ठीक स्कूल खुलने से पहले कोरोना जांच करवाई, जबकि विभाग ने इन्हें पहले ही जांच कराने के निर्देश दिए थे। वहीं एक कार्मिक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शिक्षा परिसर पौड़ी में अपर निदेशक बेसिक के कार्यालय को भी तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिले में इन दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को पौड़ी जिले में 80 शिक्षक-शिक्षिकाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं। शिक्षकों के संक्रमित मिलने से जिले के ब्लाक खिर्सू में 19, पौड़ी में 24, कोट व पाबौ में 20-20 और कल्जीखाल ब्लाक में 1 विद्यालय पांच दिनों के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Unlock 6.0 in Uttarakhand: श्रीनगर में तीन शिक्षक निकले कोरोना संक्रमित, तीन स्कूल बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ मदन सिंह रावत ने बताया कि संबंधित विद्यालयों को सुरक्षा के लिहाज से पांच दिनों के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अपर शिक्षा निदेशक प्राथमिक शिक्षा एसपी खाली ने बताया कि कार्यालय में गत दिनों कोविड 19 की जांच की गई, जिसमें एक कार्मिक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से अपर निदेशक कार्यालय को सैनिटाइज किए जाने के बाद शुक्रवार छह नवंबर से तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित कार्मिक के संपर्क में आए कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

जीआईसी कोचियार में 78 कोरोना सैंपल लिए

नैनीडांडा ब्लाक के जीआईसी कोचियार, कमंदा और इंटर कालेज किनगोड़ीखाल में तीन शिक्षकों के पॉजिटिव आने के बाद तीनों विद्यालय तीन दिन के लिए बंद हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीआईसी कोचियार में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ के कोरोना जांच के लिए 78 सैंपल लिए।

प्रधानाचार्य अफसर हुसैन ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 10 व 12वीं के छात्र-छात्राओं समेत समस्त शिक्षक व अन्य स्टाफ के कुल 78 सैंपल लिए गए। टीम में परमबीर प्रसाद, अंकित रावत, विकास मोहन, रूबल रावत, विकास खंतवाल शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed