फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: From today chaurasi kutiya open for tourists.

Unlock 5.0 in uttarakhand : आज से पर्यटकों के लिए खुली आध्यात्म का सबसे बड़ा केंद्र चौरासी कुटिया

Fri, 16 Oct 2020 04:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 16 Oct 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: From today chaurasi kutiya open for tourists.

विश्वविख्यात महर्षि महेश योगी की भावातीत चौरासी कुटिया देशी, विदेशी पर्यटकों की लिए शुक्रवार (आज) से खुल गई। आज सुबह 11 बजे चौरासी कुटिया के द्वार खोले गए।

विज्ञापन


अमर उजाला एक्सक्लूसिव : अब बाहर नहीं जाना चाहते कोरोना काल में घर आए  65% ‘माटी के लाल’
विज्ञापन


इस दौरान संरक्षक टाइगर पुनीत तोमर, वार्डन ललिता टम्टा और रेंजर बीपी शर्मा मौजूद रहे। आज पहले दिन गिनती के ही पर्यटक चौरासी कुटिया पहुंचे। कोरोना काल के कारण बीते छह महीने से चौरासी कुटिया बंद थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गौंहरी रेंज अधिकारी बृजविहारी शर्मा ने बताया कि पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि चौरासी कुटिया के द्वार 15 अक्तूबर को खुलेंगे, लेकिन शासन स्तर से इसे हरी झंडी नहीं मिलने के कारण अब 16 अक्तूबर को इसे खोला गया।

यहां ध्यान के लिए वर्ष 1957 में किया था आश्रम का निर्माण

योगगुरु महर्षि महेश योगी ने पार्क क्षेत्र में योग, ध्यान के लिए वर्ष 1957 में यहां आश्रम का निर्माण किया था। वन विभाग से लीज में भूमि लेने के बाद योगगुरु ने यहां भावतीत और योगध्यान के लिए योग नगरी का निर्माण किया।

लगभग वर्ष 1984 में योगगुरु यह आश्रम छोड़कर नीदरलैंड चले गए। पार्क प्रशासन ने फिर इस पर अपना स्वामित्व जमा दिया। कोरोनाकाल के कारण मार्च से यह कुटिया बंद थी।

चौरासी कुटिया में प्रवेश के लिए पार्क प्रशासन ने पर्यटकों के लिए शुल्क निर्धारित किया है। यहां विदेशी पर्यटकों के लिए छह सौ और देशी पर्यटकों के लिए तीन सौ रुपये शुल्क है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के लिए दो सौ रुपये शुल्क निर्धारित किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed