{"_id":"6995be6bc635e579f00e7802","slug":"universities-should-focus-on-better-infrastructure-for-the-development-of-sports-talents-dehradun-news-c-5-hld1006-903893-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बेहतर अवसंरचना पर ध्यान दें विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बेहतर अवसंरचना पर ध्यान दें विवि
विज्ञापन
-राज्यपाल से मिलकर पंतनगर विवि के कुलपति ने दी अंतर विवि खेलकूद प्रतियोगिता की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि विश्वविद्यालयों को खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बेहतर अवसंरचना पर ध्यान देने की जरूरत है।
बुधवार को लोक भवन में गाविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के कुलपति प्रो.(डॉ.) मनमोहन सिंह चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने राज्यपाल को 23 से 26 फरवरी तक विश्वविद्यालय में होने वाली उत्तराखंड राज्य अन्तर-विश्वविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में आयोजित कुलपतियों की बैठक में राज्यपाल ने राजकीय विवि में नियमित रूप से खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश थे। उन्हीं के अनुपालन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 राजकीय विवि के लगभग 1700 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स के साथ-साथ वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी एवं खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि विवि में मार्च में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की संभावना है। उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए दीक्षांत समारोह की भव्य तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बेहतर खेल अवसंरचना एवं प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।