फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   universal certificate to disabled people.

दिव्यांगों को मिलेगा खास प्रमाणपत्र, पूरे देश में होगा मान्य

Tue, 26 Jul 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Jul 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
universal certificate to disabled people.
केंद्र ने सात राज्यों को किया है चिह्नित। - फोटो : ani

दिव्यांग प्रमाणपत्र को आधार कार्ड से जोड़कर यूनिवर्सल दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाया जाएगा, जो पूरे देश में मान्य होगा। इसके जरिये एक राज्य के दिव्यांग को दूसरे राज्यों में भी सहूलियतें मिल सकेंगी। यूनिवर्सल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए केंद्र सरकार ने देश के सात राज्यों को चिह्नित किया है। कुछ समय बाद अन्य राज्यों को भी शामिल किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को मुख्य आयुक्त निशक्तजन डॉ. कमलेश कुमार पांडेय ने दी।

विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने सचिवालय में मीडियाकर्मियों को बताया कि निशक्तजनों से संबंधित बिल राज्यसभा में है। इसके पास होने के बाद दिव्यांगता के 18 प्रकार हो जाएंगे। अभी दिव्यांगता के सात प्रकार हैं। दिव्यांगता आरक्षण का प्रतिशत तीन से बढ़कर पांच हो जाएगा। 40 प्रतिशत विकलांगता पर समान पेंशन मिलेगी। अभी अलग-अलग दिव्यांगता प्रतिशत पर पेंशन धनराशि कम अधिक होती है।
विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड में अभी सिस्टम पूरी तरह बन नहीं पाया है। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह और अन्य सचिवों की बैठक में उन्होंने बताया कि शासन से कहा गया है कि दिव्यांगता विभाग में पूर्णकालिक अधिकारी नियुक्त किए जाएं। लोगों को सरकारों की योजनाओं के संबंध में बताया जिससे वे लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों को उपकरण मुहैया कराने के लिए कानपुर स्थित एल्मिको का 238 करोड़ से आधुनिकीकरण कराया जा रहा है। एल्मिको ने दो साल में 1850 शिविर लगाकर 225 करोड़ कीमत के उपकरण चार लाख, 40 हजार दिव्यांगों को बांटे हैं। दिव्यांगों के लिए छात्रवृत्ति, कौशल विकास योजना शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed