फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union state Minister Sanjeev Balyan statement on Population control bill

धर्म और राजनीति के चश्मे से न देखें, जनसंख्या नियंत्रण बिल देश के लिए हितकर: संजीव बालियान 

Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Union state Minister Sanjeev Balyan statement on Population control bill
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

जनसंख्या नियंत्रण बिल देश हित के लिए बेहद आवश्यक है। इस बिल को धर्म और राजनीतिक के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। केंद्र में हमारी सरकार है, तो इस बिल को पारित कराने के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन


इसे सरकारी योजनाओं के लाभ के साथ मताधिकार से भी जोड़ना होगा। तब जाकर जनसंख्या पर नियंत्रण संभव होगा। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने दून में अमर उजाला से बात करने के दौरान कही। 
विज्ञापन


देहरादून पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान ने अपने मंत्रालय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन की प्राथमिकताओं के साथ जनसंख्या बिल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बतौर सांसद वे जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्राइवेट बिल लेकर आए थे, जिसे 125 सांसदों का समर्थन था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण बिल से दो बच्चों का कानून आएगा। इस बिल से देश की कई समस्याओं को एक साथ समाप्त किया जा सकता है। पहले चरण में सरकारों की योजनाएं, उनके लाभ परिवार नियोजन का अनुपालन करने वाले परिवारों को दिया जाए।

योजनाएं चिन्हित कर ली जाएंगी, जिससे लोग परिवार नियोजन की ओर आकर्षित हो सकें। दूसरे चरण में इसे मताधिकार से जोड़ दिया जाए। देश की जनसंख्या बहुत हो गई है और संसाधन सीमित हैं। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण बिल बेहद महत्वपूर्ण है।

अपने मंत्रालय के बारे में बालियान ने बताया कि यह नया मंत्रालय है। जिसके लिए प्रधानमंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक में 13500 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। किसानों की आय दोगुनी करने में मंत्रालय की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृषि की विकास दर से पशुपालन की वृद्धि दर अधिक है। इस दिशा में वे योजनाएं तैयार की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed