{"_id":"660a1872c1b19446e4014bbe","slug":"unification-of-arya-pratinidhi-sabha-uttarakhand-and-arya-pratinidhi-sabha-uttaranchal-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-382072-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड एवं आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तरांचल का हुआ एकीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड एवं आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तरांचल का हुआ एकीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। आर्य समाज मंदिर डोभरी में रविवार को यज्ञ किया गया। वैदिक पुरोहित नागेंद्र सिंह तोमर ने वैदिक रीति-से यज्ञ संपन्न कराया। मुकंदी लाल शर्मा ने देश और ईश्वर भक्ति से संबंधित भजनों की प्रस्तुति से सभी को निहाल कर दिया।
यज्ञ के उपरांत छह और सात अप्रैल को होने वाले वार्षिक उत्सव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान यशपाल सिंह तोमर ने की। पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। आर्य उप प्रतिनिधि सभा देहरादून के वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड एवं आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तरांचल का एकीकरण हो गया है। भविष्य में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के बैनर तले ही उत्तराखंड में आर्य समाज के आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आर्य समाज जातिपात, ऊंच-नीच का भेद नहीं करता है। इस मौके पर जयपाल सिंह तोमर, नागेंद्र सिंह तोमर ,महिला प्रधान सुमन तोमर, नीतू तोमर, अजय आर्य, बाबूराम कटारिया, आदित्य तोमर आदि मौजूद रहे।