फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployed youth on the streets today, demanding to cancel the forest gaurd recruitment examination

भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज सड़कों पर उतरेंगे बेरोजगार

Tue, 25 Feb 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Unemployed youth on the streets today, demanding to cancel the forest gaurd recruitment examination
देहरादून। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग लेकर मंगलवार को प्रदेश भर के बेरोजगार सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। परेड ग्राउंड से रैली निकाल कर बेरोजगार सचिवालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के संयोजक कमलेश भट्ट और बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में कई केंद्रों पर ब्लू टूथ डिवाइस और मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया। नकल के लिए ब्लू टूथ का इस्तेमाल करने पर गिरोह के मुख्य सरगना मुकेश सैनी व पौड़ी से सहायक कृषि अधिकारी सुधीर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इससे जाहिर है कि भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन

बेरोजगारों की मांग है कि सरकार तत्काल भर्ती परीक्षा को रद्द कर 100 दिन के भीतर दोबारा से परीक्षा आयोजित करे। परीक्षा में गड़बड़ी मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही चयन आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि मंगलवार सुबह 10 बजे प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले बेरोजगार एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली निकाल कर सचिवालय का घेराव किया जाएगा। मामले में सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed